1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भाई के बर्थडे पर रात भर छलकाए जाम, सुबह उठते ही तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, सामने आया वीडियो

भाई के बर्थडे पर रात भर छलकाए जाम, सुबह उठते ही तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, सामने आया वीडियो

 Published : May 12, 2024 06:37 pm IST,  Updated : May 12, 2024 06:44 pm IST

इंदौर में एक युवक हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक रात भर चचेरे भाई के जन्मदिन पर पार्टी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की- India TV Hindi
युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की Image Source : INDIA TV

इंदौरः मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भाई के जन्म दिन पर एक हॉस्टल में रात भर पार्टी करने के बाद युवक ने तीसरी मंजिल की छत से कूद कर अपनी जान दे दी। मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है। आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सुसाइड करने वाला युवक रवि गोचर मूल रुप से राजस्थान का रहने वाला था।

रातभर जमकर की पार्टी

मिली जानकारी के अनुसार, लसूडिया थाना क्षेत्र के एक ब्वॉय हॉस्टल में 24 वर्षीय रवि हॉस्टल में केयरटेकर के रूप में काम करता था। पास ही के हॉस्टल में चचेरा भाई अभिषेक भी केयरटेकर है। चचेरे भाई अभिषेक ने बताया कि जन्मदिन होने के चलते पार्टी छत पर रखी गई थी। देर रात तक जमकर पार्टी चली। यहां पर शराब भी पी गई। अचानक रवि सुबह नींद में से जागा और तीसरी मंजिल की छत से कूद कर अपनी जान दे दी। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्थान में मृतक के परिजनों को घटना से की जानकारी दी गई है। उप निरीक्षक महेंद्र मसकारे बताया कि रवि गोचर राजस्थान का रहने वाला था। वह एक साल पहले ही हॉस्टल में काम करने आया था। रवि केयरटेकर का काम करता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। 

किसी से विवाद की घटना से इनकार नहीं

सीसीटीवी वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि उसका किसी से कोई विवाद हुआ था। क्योंकि जब वह छत से कूदने जा रहा था तो पास में तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे कोई कूदने से रोकता नहीं है। देखते-देखते ही वह छत से कूदकर मौत को गले लगा लेता है। 

रिपोर्ट-भारत पाटिल 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।