शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के माता टीला डैम में मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। इसमें तीन महिलाओं और चार बच्चों समेत कुल सात लोग लापता हैं। आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। जानकारी के मुताबिक, राजवन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम करीब 5 बजे नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई।
डूबे हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल
नाव में सवार कई लोग डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को बचा लिया। वहीं, तीन महिलाओं और चार बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। हादसे में बचे नाविक प्रदीप लोधी के मुताबिक, सबसे पहले नाव पर सवार एक महिला को पिछले हिस्से में पानी भरता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद नाव में पानी तेजी से भरने लगा और वह डूब गई।
ये 7 लोग लापता हैं
इन 8 लोगों को बचाया गया
रेस्क्यू अभियान जारी
इस हादसे में मरने की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि डूबे हुए लोग मर चुके होंगे। अधिकारियों का कहना है कि अभी तलाश जारी है।
रिपोर्ट- केके दूबे, शिवपुरी
संपादक की पसंद