1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 4 बच्चों की मां पर आया 3 बच्चों के पिता का दिल, ग्रामीणों ने जूते-चप्पलों की 'वरमाला' कराई, फिर किया ये हाल

4 बच्चों की मां पर आया 3 बच्चों के पिता का दिल, ग्रामीणों ने जूते-चप्पलों की 'वरमाला' कराई, फिर किया ये हाल

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 18, 2025 08:36 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 10:17 pm IST

नर्मदापुरम में एक प्रेमी जोड़े को गांव से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की बेइज्जती की।

प्रेमी जोड़े की तस्वीर- India TV Hindi
प्रेमी जोड़े की तस्वीर Image Source : INDIA TV

नर्मदापुरमः मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में चार बच्चों की मां पर तीन बच्चों के पिता का दिल आ गया। फिर क्या था दोनों लोक-लाज की परवाह किए बगैर एक साथ लिव-इन में रहने लगे। गांव वालों को दोनों का साथ रहना रास नहीं आया और समाज की पंचायत बुला ली। पंचायत में दोनों को समझाया गया कि तुम लोग पहले से शादीशुदा हो। लेकिन दोनों एक साथ ही रहने की बात पर अड़े रहे।

ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की 'वरमाला' करवाई

इसके बाद ग्रामीणों ने कपल को गांव से बाहर निकालने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने महिला और पुरुष से एक-दूसरे के गले में जूते-चप्पल की 'वरमाला' करवाई और उनका जुलूस निकाला गया। ग्रामीण ने बताया महिला पुरुष दोनों ही गांव से बाहर निकल गए। यह घटनाक्रम 16 मार्च रविवार का है।

महिला और पुरुष दोनों के हैं बच्चे

बताया जा रहा है कि नया काजरी में रहने वाले महिला और पुरुष पहले से ही शादीशुदा है। महिला के चार बच्चे हैं। एक बेटा और बेटी करीब 16 व 17 साल के हैं। पुरुष के भी दो बेटे और एक बेटी है। ग्रामीण के मुताबिक महिला और पुरुष दोनों साथ में रह रहे थे। उनके प्यार के बारे में गांववालों को जानकारी मिली।

कपल को गांव से बाहर निकाला

ग्रामीणों ने चार-पांच आदिवासी समाज के गांव और परिवार के लोगों को एकट्ठा किया। समाज की पंचायत ने महिला और पुरुष को समझाया कि तुम पहले से शादीशुदा हो। इसलिए दोनों एक दूसरे को भूलकर अपने अपने घर में रहो। लेकिन दोनों ने पंचायत की बात नहीं मानी। इसके बाद पंचायत ने दोनों ने गांव से बाहर निकालने का फैसला किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने कपल को अपमानित करते हुए जूते-चप्पल की माला एक-दूसरे को पहनाने के लिए मजबूर किया और जुलूस भी निकाला। 

गांव से बाहर रहेंगे, कोई नहीं करेगा बातचीत 

एक ग्रामीण ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पंचायत ने निर्णय में ये भी सुनाया कि दोनों महिला पुरुष गांव से बाहर रहेंगे। आसपास के आदिवासी समाज के लोग उनकी कोई मदद नहीं करेगा। अगर कोई मदद करेगा तो उसे भी पंचायत के फैसले के खिलाफ माना जाएगा।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार और सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी गांव पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत की। उक्त व्यक्ति के भाई और महिला के ससुराल, पति से बातचीत भी की। 

 
रिपोर्ट- अब्दुल सलीम, नर्मदापुरम 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।