Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, 1 KM दूर तक दिखाई दी लपटें- VIDEO

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, 1 KM दूर तक दिखाई दी लपटें- VIDEO

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : May 05, 2025 02:08 pm IST, Updated : May 05, 2025 02:25 pm IST

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ लगभग एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था, जिससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आग की घटना- India TV Hindi
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आग की घटना

मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। मंदिर के शंख द्वार के ऊपर सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ लगभग एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था, जिससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। 

आग लगने की जानकारी लगते ही महाकाल मंदिर समिति के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम के ऊपर रखी बैटरी में लगी थी।

दर्शन व्यवस्था रोक दी गई

आग के कारण कुछ देर के लिए दर्शन व्यवस्था रोक दी गई। जब आग पर काबू पा लिया गया, उसके बाद दर्शन फिर से शुरू हुए। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है ना ही कोई हताहत हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर रोशन कुमार, एसपी प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

आग कंट्रोल रूम के ऊपर लगी 

महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि यह आग कंट्रोल रूम के ऊपर लगी है। यहां प्रदूषण बोर्ड का एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम लगा हुआ था, जलकर खाक हो गया है। यहां कई बैटरियां रखी थीं, जिनमें आग लगी है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

(रिपोर्ट- प्रेम डोडिया)

ये भी पढ़ें- 

लाल किले पर कब्जे की मांग, मुगल बादशाह की वंशज सुल्ताना बेगम की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, CJI ने कहा- बेतुका

शादी वाले घर में पसरा मातम, दुल्हन की विदाई से पहले ही भाइयों की उठी अर्थी, शोक में डूबा गांव

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement