1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भरे पानी में टूटे बिजली के तार से चिपका नाबालिग, दर्दनाक मौत; CCTV फुटेज आया सामने

भरे पानी में टूटे बिजली के तार से चिपका नाबालिग, दर्दनाक मौत; CCTV फुटेज आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 14, 2025 12:17 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 02:30 pm IST

इंदौर से एक दुखद घटना सामने आई है। बारिश के पानी में उतरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत हो गई।

बिजली के तार से चिपक कर नाबालिग की मौत- India TV Hindi
बिजली के तार से चिपक कर नाबालिग की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में मॉनसून की पहली बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, तो वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। चंदन नगर थाना क्षेत्र में बारिश के पानी में उतरे बिजली के तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नगर निगम और विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

सड़क पर भरा था बारिश का पानी

जानकारी के अनुसार, यह हृदय विदारक घटना चंदन नगर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया था और इसी दौरान एक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरे पानी में जा गिरा। 16 वर्षीय नाबालिग उस टूटे हुए बिजली के तार को हटाने की कोशिश कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे नाबालिग ने तार को छूने की कोशिश की और तुरंत ही करंट लगने से उसकी जान चली गई।

कालीसिंध नदी में गिरी कार, 2 की मौत

एक अन्य खबर में, मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक पुलिया पर एक कार के अनियंत्रित होकर कालीसिंध नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह हादसा जिले के बागली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोखापीपल्या के पास इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। कमलापुर थाने के प्रभारी उपेंद्र नाहर ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार चार लोगों को नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने जांच के बाद दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया।

(भारत पाटिल की रिपोर्ट के साथ)

ये भी पढ़ें-

पैर धोते समय फिसलकर खुले बोरवेल में गिरीं 2 लड़कियां, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव

छांगुर का ISI कनेक्शन आया सामने, देश में फैलाया था धर्मांतरण का जाल, 3000 अनुयायी थे एक्टिव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।