1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मोहन यादव भी बने 'बुलडोजर सीएम', BJP कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले के घर पर कार्रवाई

मोहन यादव भी बने 'बुलडोजर सीएम', BJP कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले के घर पर कार्रवाई

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 14, 2023 05:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2023 06:57 pm IST

भोपाल में रहने वाले फारुख राइन उर्फ मिन्नी पर भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर की हथेली काटने का आरोप था। इसी कारण आज आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

मोहन यादव भी बने 'बुलडोजर सीएम'। - India TV Hindi
मोहन यादव भी बने 'बुलडोजर सीएम'। Image Source : INDIA TV

लंबे अरसे बाद मध्य प्रदेश को भाजपा के मोहन यादव के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। बुधवार को ही मोहन यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। हालांकि, शपथ लेने के बाद से ही नए सीएम ने एक के बाद एक फैसले लिए हैं। अब राज्य की जनता को नए सीएम का बुलडोजर अवतार भी देखने को मिला है। गुरुवार को भोपाल में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जहां भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भोपाल के 11 नंबर स्थित जनता कॉलोनी में रहने वाले फारुख राइन उर्फ मिन्नी पर भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर की हथेली काटने का आरोप था। इसी कारण आज आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली है। इससे पहले शिवराज सरकार में भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले कई आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाया गया था। 

लाउडस्पीकर पर भी कार्रवाई

मोहन यादव ने सत्ता संभालते ही कई बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने धार्मिक स्थलों समेत अन्य जगहों पर लगाए गए अवैध लाउडस्पीकरों पर बैन लगा दिया है। साथ ही जो वैध लाउडस्पीकर हैं, उन्हें भी तय डेसिबल सीमा, और तय समय पर ही संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही खुले में मांस और अंडे की बिक्री पर भी रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। 

ये भी पढ़ें- एमपी में मोहन राज शुरू लेकिन अंदाज 'योगी राज' का, बीजेपी-कांग्रेस में बयानबाजी शुरू

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव ने जारी किया ये पहला आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।