1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhya Pradesh Weather: बारिश से झूमेगा मध्य प्रदेश, शाम से बदलेगा मौसम का हाल, ग्वालियर से भोपाल तक जानें अपने जिले की वेदर रिपोर्ट

Madhya Pradesh Weather: बारिश से झूमेगा मध्य प्रदेश, शाम से बदलेगा मौसम का हाल, ग्वालियर से भोपाल तक जानें अपने जिले की वेदर रिपोर्ट

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 15, 2026 10:58 am IST,  Updated : Jun 15, 2026 11:03 am IST

मध्य प्रदेश के अलग जिलों में मौसम का हाल बदलने वाला है। कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आपके जिले में कब बारिश होगी।

MP weather Report, MP weather forecast- India TV Hindi
कैसा रहेगा मध्य प्रदेश में आज का मौसम? Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश में मौसम बदलने लगा है, कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। पूरे प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों का असर देखने को मिल रहा है। बीते दिन रविवार को भोपाल, इंदौर, सीहोर, रायसेन और खरगोन के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, आस पास के कई और जिले भी बारिश से खिल उठे। बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर बिजनी गुल होने की समस्या ने लोगों को परेशान भी किया है। अभी भी मानसून आने में 3 दिन बाकी हैं। इससे पहले ही मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि आज यानी सोमवार शाम से मौसम बदलने के पूरे आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि राज्य के ऊपर बने सक्रिय वेदर ट्रफ के चलते चार दिनों तक मौसम प्रभावित रहने वाला है। तेज बारिश और आंधी के आसार हैं और इसके चलते मौसम विभाग ने सावधान रहने के लिए कहा है। बता दें, बीते दिन कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। प्रदेश में कुछ क्षेत्र अभी भी ऐसे हैं जो गर्मी की मार झेलेंगे, इसमें इंदौर, उज्जैन और धार समेत मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कुछ हिस्से शामिल हैं।

Weather report
Image Source : INDIA TVइन जिलों में होगी बारिश।

इन जिलों में बगले मौसम

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि जबलपुर, मुरैना, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, कटनी, आगर-मालवा, विदिशा, अशोकनगर, भिंड, पन्ना, दतिया, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, मंडला, राजगढ़, छिंदवाड़ा, दमोह, पांढुर्णा, सिवनी, सागर, बालाघाट, अनूपपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और डिंडौरी जिले में हल्की बारिश हो सकती हैं। कुछ इलाकों में शाम होते-होते बारिश देखने को मिलेगी।

कब आएगा मानसून

बता दें, कहा जा रहा था कि मध्य प्रदेश में 15 जून से ही मानसून आ जाएगा, लेकिन इसमें देरी हो रही है। मानसून अपने तय समय से तीन दिन बाद 18 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद भारी बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर जिलों को गर्मी से राहत मिल गई है। चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश किसी सौगात से कम नहीं है। प्रदेश में मौसम की गतिविधियां जानने के लिए इंडिया टीवी से जुड़े रहे।

ये भी पढ़ें: 'लगान' का बाघा याद है? फिल्म के सेट पर ही हुआ गोरी मैम से प्यार, शादी कर बने दो बेटियों के बाप, जिनसे नहीं हटेगी नजर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।