1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP News: मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल, तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल

MP News: मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल, तीन विधायक हुए बीजेपी में शामिल

 Published : Jun 14, 2022 01:08 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 01:14 pm IST

MP News: इससे पहले साल 2020 में कई कांग्रेसी विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसकी वजह से तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था।

Three MLA joins BJP in MP- India TV Hindi
Three MLA joins BJP in MP Image Source : @CHOUHANSHIVRAJ

Highlights

  • भोपाल पार्टी कार्यालय में कराया गया शामिल
  • राज्य में होने वाले हैं स्थानीय और पंचायत चुनाव
  • साल 2023 के अंत में होंगे राज्य में विधानसभा चुनाव

MP News: मध्य प्रदेश निगम चुनावों के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के दो सदस्यों में से एक, समाजवादी पार्टी के इकलौते और निर्दलीय एक विधायक मंगलवार सुबह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी विधायकों को आज भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्य्ता दिलाई गई।

बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि, "बसपा के संजीव सिंह कुशवाहा (भिंड से), सपा के राजेश कुमार शुक्ला (बिजावर सीट से) और निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा (सुसनेर से) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में हम जनता की सेवा के लिए अधिकतम कार्य करेंगे। हम सब प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के पुनीत कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2020 में कई कांग्रेसी विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसकी वजह से तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद शिवराज सिंह ने दोबारा मुख्यमंत्री बन गए थे। हालांकि इन विधायकों को पर दल-बदल कानून लागू नहीं हो पाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।