1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP News: भोपाल में फिर गैसकांड! क्लोरिन गैस के रिसाव से हड़कंप, लोगों का दम घुटा, खाली कराया इलाका, पढ़िए डिटेल

MP News: भोपाल में फिर गैसकांड! क्लोरिन गैस के रिसाव से हड़कंप, लोगों का दम घुटा, खाली कराया इलाका, पढ़िए डिटेल

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Oct 27, 2022 12:25 pm IST,  Updated : Oct 27, 2022 12:29 pm IST

MP News: भोपाल के एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरिन गैस के रिसाव के बाद अफरातफरी मच गई। इसके बाद शासन प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। इस दौरान कुछ लोगों की हालत भी बिगड़ी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

भोपाल में क्लोरिन गैस का रिसाव हुआ- India TV Hindi
भोपाल में क्लोरिन गैस का रिसाव हुआ Image Source : FILE

MP News: भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित नगर निगम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास की बस्तियों में हड़कंप मच गया। लोगों का दम घुटने लगा, आंखों में जलन मचने लगी। घबराए लोग घरों से निकलकर भागने लगे। बुधवार शाम हुए इस रिसाव की सूचना के बाद भोपाल के उस इलाके को खाली कराया गया।

सूचना मिलते ही शासन प्रशासन मौके पर पहुंचा,6 लोगों की हालत बिगड़ी

इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश शासन के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, कलेक्टर अविनाश लवानिया सहित नगर निगम और कलेक्टोरेट के कई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि तब तक रिसाव काफी कम हो गया था। इस हादसे में बच्ची सहित 6 लोगों की हालत बिगड़ गई। इन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी बीच भोपाल की मदर इंडिया कालोनी में क्‍लोरीन गैस रिसाव के बाद बस्‍ती को खाली कराया गया, सड़कों पर जमा हुए लोग।

मंत्री सारंग ने कलेक्टर को दिया ये आदेश 

भोपाल में क्लोरिन गैस रिसने की और घटनाएं न हों, इसे लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जांच के निर्देश कलेक्टर को दे दिए हैं। गैस रिसाव के चलते तबीबियत खराब होने के बाद भर्ती लोगों से मंत्री विश्वास सारंग ने हमीदिया में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। 

सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जांच कराएंगे

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस घटना पर बताया कि क्लोरीन गैस रिसाव मामले की जांच होगी। कलेक्टर ने कहा क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है। नोजल खराब होने के चलते आधा सिलेंडर पानी बहा दिया गया है। आधा सिलेंडर को ओर पानी मे डायल्यूट किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।