1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जज के बंगले में निकला 7 फीट लंबा सांप, स्नेक कैचर को ऐसा जकड़ा कि निकल गई हवा

जज के बंगले में निकला 7 फीट लंबा सांप, स्नेक कैचर को ऐसा जकड़ा कि निकल गई हवा

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 03, 2023 10:11 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 10:11 pm IST

मध्य प्रदेश के सागर में एक सांप जिला न्यायाधीश मनीष भट्ट के बंगले में घुस गया। यहां सांप पकड़ने के लिए पहुंचे एक्सपर्ट्स की मुश्किल तब और बढ़ गई जब घोड़ा पछाड़ 7 फीट लंबे सांप ने जकड़ लिया।

MP News seven feet long ghoda pachad snake found at sagar district judge bunglow viral video google - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : AP

न्यायाधीश की शक्ति को कौन नहीं जानता है। समझदार आदमी तो कभी जज से भिड़ने की गलती भी नहीं करता। लेकिन जंगली जानवरों को कौन कंट्रोल में रख सकता है। क्योंकि जंगलों तक इंसानों की पहुंच हो जाने का नुकसान यह है कि अब जंगली जानवर जंगल में तो रहते ही हैं साथ ही वे अब इंसानी बस्तियों तक भी पहुंच जाते हैं। मध्य प्रदेश के सागर में एक सांप जिला न्यायाधीश मनीष भट्ट के बंगले में घुस गया। यहां सांप पकड़ने के लिए पहुंचे एक्सपर्ट्स की मुश्किल तब और बढ़ गई जब घोड़ा पछाड़ 7 फीट लंबे सांप ने जकड़ लिया। 

जिला जज के आवास पर खतरनाक सांप

सांप द्वारा जकड़े जाने के बाद सांप पकड़ने वाले खुद ही इतने परेशान हो गए कि खुद को सांप की चंगुल से छुड़ाते दिखे। बड़ी मशक्कत के बाद एक्सपर्ट सांप से पीछा छुड़ा पाए और उसे जंगल में छोड़ दिया। मामला सागर की ऑफिसर कॉलोनी का है। यहां जिला जज मनीष भट्ट के बंगले में कर्मचारियों को सांप रेंगता हुआ दिखा। इसके बाद हड़कंप मच गया और फीर स्नैक कैचर अकील बाबा को बुलाया गया। मौके पर अकील बाबा पहुंचे तो पाया कि सांप अंदर रखी एक जाली में लिपटा हुआ था। उन्होंने सांप को जाली से छुड़ाया लेकिन तभी सांप ने अकील के पैरों को जकड़ लिया। 

सांप ने स्नैक कैचर को जकड़ा

इसके बाद अकील बाबा की मुश्किलें बढ़ गई और खुद ही सांप की चंगुल से खुद को छुड़ाने में मशक्कत करते दिखे। इसके बाद लोगों ने एक्सपर्ट की मदद की ताकि वे सांप की चंगुल से खुद को छुड़ा सके। इसके बाद जैसे तैसे अकील बाबा ने सांप की चंगुल से खुद को छुड़ाया। इसके बाद सांप को थैले में बंद करके जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि यह सांप 7 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है, जो काफी फुर्तीला और ताकतवर होता है। इस मामले पर अकील बाबा ने कहा कि 2-3 दिन पहले भी यह सांप इस इलाके में देखा गया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।