1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP News: महिलाओं का अंडर गारमेंट्स चोरी करता था युवक, CCTV कैमरे ने किया खुलासा, FIR दर्ज

MP News: महिलाओं का अंडर गारमेंट्स चोरी करता था युवक, CCTV कैमरे ने किया खुलासा, FIR दर्ज

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Sep 06, 2022 09:50 am IST,  Updated : Sep 06, 2022 09:50 am IST

MP News: महिलाओं के कपड़े चुराने के लिए युवक घरों की छत पर चढ़ जाता था। इसका खुलासा एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे को जब चेक किया गया तो हुआ। इसके बाद लोगों के होश उड़ गये। फिर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : ANI

Highlights

  • रात में महिलाओं का अंडर गारमेंट्स चोरी करता था युवक
  • कपड़े चुराने के लिए युवक घरों की छत पर चढ़ जाता था

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के गौसपुरा इलाके में कई दिनों से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी होने की खबर सामने आ रही थी। इसकी चर्चा महिलाएं आपस में कर रही थीं लेकिन शर्म के मारे पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा पा रही थीं। महिलाओं के कपड़े चुराने के लिए युवक घरों की छत पर चढ़ जाता था। इसका खुलासा एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे को जब चेक किया गया तो हुआ। इसके बाद लोगों के होश उड़ गये। फिर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। 

पाइप के सहारे घरों की छत पर चढ़ जाता था चोर

बताया गया है कि महिलाओं के कपड़े चुराने के लिए चोर पाइप के सहारे घरों की छत पर चढ़ जाता था या फिर घरों के बाहर रस्सी या तार पर टंगे कपड़ों को चोरी कर फरार हो जाता था। जो वीडियो सामने आया है उसमें युवक पहले तो एक घर के पास से गुजरता नजर आ रहा है। फिर वापस आकर घर की दीवार पर चढ़कर तार पर टंगे कपड़े चोरी कर भाग निकलता है। जो FIR दर्ज की गई है उसमें यह भी कहा गया है कि आधी रात को चोर ने घर में दाखिल होकर अंडर गारमेंट्स और कुर्ते में रखे रुपए भी चोरी कर ली।

CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर

पुलिस में शिकायत करने वालों के मुताबिक युवक के परिवार को कई बार इसके बारे में बताया गया, पर इसका कोई असर उसपर नहीं पड़ा। वह लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा, लेकिन सबूत के अभाव में महिलाएं उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाती थीं। एक घर में लगे CCTV कैमरे में जब उसकी हरकत कैद हो गई तब जाकर उसपर FIR दर्ज कराई गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।