1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पहलगाम हमले को लेकर जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाए नारे

पहलगाम हमले को लेकर जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाए नारे

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 25, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 04:02 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज देश में जुमे की नमाज पढ़ी गई, जिसके बाद नमाजियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नमाजियों ने इस दौरान कहा कि सरकार बॉर्डर खोल दे तो हम भी पाकिस्तान में घुसकर मारने को तैयार हैं।

Muslims protested after Friday prayers over Pahalgam attack raised slogans against Pakistan- India TV Hindi
जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों ने किया प्रदर्शन Image Source : PTI

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इस बीच देशभर के अलग-अलग मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौर मुसलमान काली पट्टी बांधकर पहुंचे और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। भोपाल की ताजुल मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद मुसलमानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि इस दौरान मुसलमान काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे थे। नमाज के बाद मुसलमानों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसकी औकात बताना है। हर एतबार से हल्का पानी बंद करना है। उसे बॉयकॉट करना है और नेस्तनाबूत करना है। 

मुसलमानों का विरोध प्रदर्शन

नमाज पढ़ने आए मुसलमानों ने कहा कि इस हमले में जो भी दोषी है उन सभी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। कश्मीर हमारा है, इसका हम बदला लेंगे। हम उस जमीन को नेस्तनाबूत कर देंगे, जिस जमीन ने हमारे भाइयों को तकलीफ पहुंचाई। एक मुस्लिन ने अच्छा शेर कहा है, 'लहू मेरा दे दूं चमन के लिए, मेरी जान जाए वतन के लिए।' कुरान कहता है कि जिसने किसी एक के साथ गलत किया, उसने इंसानियत के साथ गलत किया। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। पाकिस्तान को और आतंकवाद को बहुत बर्दाश्त कर लिया। 

नमाजियों ने पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी

नमाजियों ने कहा कि भारत सरकार बॉर्डर खोल दे तो वो भी पाकिस्तान में घुसकर मारने को तैयार हैं। नमाजियों ने कहा कि पाकिस्तान को सहन नहीं हो रहा कि भारत तरक्की कर रहा है, इसलिए वो इस तरह की हरकत पर उतर आया है, क्योंकि उनका खुद का मुल्क तो बर्बाद है, दो टुकड़े किए जा चुके हैं। नमाजियों ने प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।