1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. National Kishor Kumar Award: अशोक मिश्रा, अमिताभ भट्टाचार्य और विवेक रंजन अग्निहोत्री राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित

National Kishor Kumar Award: अशोक मिश्रा, अमिताभ भट्टाचार्य और विवेक रंजन अग्निहोत्री राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित

 Edited By: Pankaj Yadav @pan89168
 Published : Oct 13, 2022 11:20 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 11:20 pm IST

National Kishor Kumar Award: मध्यप्रदेश के खंडवा में गुरुवार को पटकथा लेखक अशोक मिश्रा, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य एवं फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को क्रमश: वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया।

Vivek Ranjan Agnihotri, Amitabh Bhattacharya and Ashok Mishra- India TV Hindi
Vivek Ranjan Agnihotri, Amitabh Bhattacharya and Ashok Mishra

Highlights

  • वर्ष 2019 के लिए पटकथा लेखक अशोक मिश्रा को दिया गया सम्मान
  • वर्ष 2020 के लिए गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य को दिया गया यह सम्मान
  • वर्ष 2021 के लिए फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को दिया गया सम्मान

National Kishor Kumar Award: मध्यप्रदेश के खंडवा में गुरुवार को पटकथा लेखक अशोक मिश्रा, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को क्रमश: वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया। हरफनमौला कलाकार व पार्श्व गायक किशोर कुमार के नाम पर दिया जाने वाला यह पुरस्कार मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने एक समारोह में मिश्रा, भट्टाचार्य और अग्निहोत्री को इस सम्मान से सम्मानित किया। इसके तहत दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि खंडवा किशोर कुमार की जन्मभूमि है। 

वर्ष 1997 में किशोर कुमार सम्मान की हुई थी शुरुआत

अलंकरण समारोह के बाद संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात गायक देबोजीत साहा एवं ग्रुप, मुंबई ने प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता एवं सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के मद्देनजर सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिये वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना वर्ष 1997 में की थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अलंकरण समारोह और संगीत संध्या को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि पार्श्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार जैसे व्यक्तित्व राष्ट्र की कला और संस्कृति को समृद्ध बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनकी स्मृति को सदैव बरकरार रखेगा। 

अशोक मिश्रा दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता

अशोक मिश्रा एक प्रशंसित नाटककार, गीतकार और पटकथा लेखक हैं। वह नसीम (1996) और समर (1999) के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं।

कौन हैं अमिताभ भट्टाचार्य?

अमिताभ भट्टाचार्य एक भारतीय गीतकार और उत्तर प्रदेश के बंगाली मूल के पाश्र्व गायक हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं। इन्हें सबसे पहले प्रसिद्धि फिल्म देव.डी के गाने इमोशनल अत्याचार से मिली।

विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स से सुर्खियां बटोरी

विवेक रंजन अग्निहोत्री भारत के एक फिल्म निर्देक औशर पटकथा लेखक हैं। इन्होंने हाल ही में द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री का जन्म ग्वालियर में हुआ था। विवेक अग्निहोत्री को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विवेक भाई जिन्होंने द कश्मीर फाइल जैसी फिल्म को डायरेक्ट किया है उनका मैं आभार प्रकट करता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।