1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'कंगना रनौत से वापस लिया जाए पद्मश्री', जानिए क्यों बीजेपी सांसद के बयान से भड़का इंदौर का सिख समाज?

'कंगना रनौत से वापस लिया जाए पद्मश्री', जानिए क्यों बीजेपी सांसद के बयान से भड़का इंदौर का सिख समाज?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 27, 2024 07:05 am IST,  Updated : Aug 27, 2024 07:19 am IST

इंदौर के कलेक्टर चौक पर सिख समाज के लोगों ने कंगना रनौत के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सिख समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कंगना से पद्मश्री वापस करने की मांग की है।

फिल्म अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत- India TV Hindi
फिल्म अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत Image Source : PTI

बीजेपी सांसद कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए बयान से सिख समाज नाराज हो गया है। किसान आंदोलन में शामिल सिख समाज पर कंगना रनौत ने अभद्र टिप्पणी की थी। कंगना के खिलाफ श्री गुरु सींह समाज और इंदौर के सिख समाज ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है। कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग की है।

सिख समाज से माफी मांगे कंगना रनौत

इंदौर के सिख समाज ने कलेक्टर चौराहे पर प्रदर्शन किया। श्री गुरु सिंह समाज अध्यक्ष रिंकू भाटिया ने कहा कि बीजेपी सांसद कंगना सम्पूर्ण सिख समाज से माफी मांगे। साथ ही सिख समाज के लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कंगना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सिख समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ज्ञापन दिया है।

बीजेपी ने उनके बयान से किया किनारा

कंगना रनौत को किसानों के विरोध पर उनके बयान के बाद भाजपा नेतृत्व ने उन्हें फटकार लगाई है। साथ ही पार्टी ने एक स्पष्टीकरण भी दिया है। बीजेपी ने कहा कि कंगना रनौत की टिप्पणी पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

कंगना ने दिया ये बयान

कंगना रनौत क खिलाफ बीजेपी ने तब एक्शन लिया जब 38 वर्षीय महिला सांसद ने बयान देते हुए कहा था यदि सरकार ने कड़े कदम नहीं उठाए होते तो किसानों के विरोध प्रदर्शन से भारत में बांग्लादेश जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती थी।

आगे से ऐसे बयान देनें से बचें कंगना रनौत- BJP

बीजेपी ने बयान जारी करते हुए कहा, 'कंगना रनौत पार्टी की ओर से नीतिगत मामलों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई है। बीजेपी ने रनौत को भविष्य में इस तरह के बयान देने से परहेज करने का निर्देश दिया है।'

रिपोर्ट-भरत पाटिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।