1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पन्ना जिला अस्पताल के सामने चले चप्पल-थप्पड़, पति-पत्नी में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, तमाशा देखते रहे राहगीर

पन्ना जिला अस्पताल के सामने चले चप्पल-थप्पड़, पति-पत्नी में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, तमाशा देखते रहे राहगीर

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 20, 2026 02:44 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 02:53 pm IST

पन्ना जिले के जिला अस्पताल के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और पुरुष को आपस में लड़ते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर चप्पल-जूते बरसाते रहे, लेकिन बीच-बचाव के लिए कोई सामने नहीं आया।

mp news- India TV Hindi
पति-पत्नी में मारपीट। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जिला अस्पताल परिसर के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक दंपत्ति की मामूली बात पर बहस छिड़ गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मार-पीट तक पहुंच गई। दोनों ने जिला अस्पताल के सामने ही हंगामा काट दिया और एक-दूसरे को चप्पल से पीटने लगे। लड़ाई होने पर पत्नी ने पति को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद पति ने भी महिला पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। ये हंगामा देखने के लिए अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन किसी ने पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने या बीच-बचाव की हिम्मत नहीं की।

चप्पलों और थप्पड़ों से एक-दूसरे पर हमला

युवक और युवती को चप्पल-थप्पड़ से मारना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच ये विवाद तब हुआ जब दोनों अपने किसी परिजन का इलाज कराने के लिए अस्पताल आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और गुस्साए पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने बीच सड़क ही पति की चप्पल से धुनाई कर दी। महिला गुस्साते हुए आगे बढ़ती है और पति को चप्पल से मारना शुरू कर देती है। अचानक हुए इस हमले से पति भी बौखला गया और पलटवार करते हुए उसने पत्नी पर दो जोरदार थप्पड़ जड़ दिए, जिससे विवाद और बढ़ गया।

देखें वीडियोः

बीच सड़क हुआ हंगामा

मामला शहर के जिला अस्पताल अस्पताल का है, जिसके सामने उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान चप्पलें और थप्पड़ चले, जबकि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दंपत्ति को एक-दूसरे को जमकर पीटते देखा जा सकता है। वहीं आस-पास खड़े लोग मामले में दखल देने से बचते नजर आए। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते और एक-दूसरे को मारते-पीटते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

(रिपोर्ट- अमित सिंह)

ये भी पढ़ेंः Video: अधिकारी नहीं मिले तो कांग्रेस नेताओं ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बना अनोखा प्रदर्शन

मध्य प्रदेश: लोडिंग गाड़ी से दिनदहाड़े गैस सिलेंडर की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।