1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: अधिकारी नहीं मिले तो कांग्रेस नेताओं ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बना अनोखा प्रदर्शन

Video: अधिकारी नहीं मिले तो कांग्रेस नेताओं ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बना अनोखा प्रदर्शन

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 20, 2026 08:43 am IST,  Updated : Jun 20, 2026 08:51 am IST

शहडोल में अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देते हुए एक आवारा कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

कुत्ते को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी कार्यकर्ता- India TV Hindi
कुत्ते को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी कार्यकर्ता Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उस समय अनोखे मोड़ पर पहुंच गया, जब अपनी 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। काफी देर तक इंतजार और धरना-प्रदर्शन के बाद भी जब तहसीलदार सहित कोई सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो नाराज कांग्रेसियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए एक आवारा कुत्ते को ही प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंप दिया। कुत्ते को ज्ञापन सौंपने का यह विरोध पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तहसीलदार नहीं आए तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आमसभा और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपना ज्ञापन प्रशासन को सौंपने नगर परिषद पहुंचे, लेकिन काफी देर इंतजार के बावजूद न तो तहसीलदार और न ही कोई अन्य सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने मौके पर पहुंचा। 

अधिकारियों की गैरमौजूदगी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने नगर परिषद गेट के सामने सड़क पर धरना शुरू कर दिया और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है और जनप्रतिनिधियों की बात सुनने तक को तैयार नहीं है।

यहां देखें वीडियो

13 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

धरने के दौरान कांग्रेसियों ने पहले चेतावनी दी थी कि यदि कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया तो वे आवारा कुत्ते को ज्ञापन सौंपेंगे। काफी इंतजार के बाद जब कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक आवारा कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। 

यहां देखें वीडियो

चर्चा का विषय बना कांग्रेस का प्रदर्शन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण कांग्रेस को यह प्रतीकात्मक विरोध करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। नगर परिषद ब्यौहारी में कांग्रेसियों का यह अनोखा विरोध प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

रिपोर्ट-विशाल खंडेलवाल 

 ये भी पढ़ेंः ₹5 कम दिए तो खा गया ग्राहक का कान, फिर दुकान बंद कर फरार हुआ पप्पू ओझा

इंदौर में दूसरी शादी करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, प्रेमिका हुई घायल, भाई का हुआ बुरा हाल                 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।