1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में दिखेगी नारी शक्ति, पीएम मोदी का दौरा आज, पाकिस्तान को दे सकते हैं बड़ा मैसेज, जानिए कार्यक्रम की रूपरेखा

भोपाल में दिखेगी नारी शक्ति, पीएम मोदी का दौरा आज, पाकिस्तान को दे सकते हैं बड़ा मैसेज, जानिए कार्यक्रम की रूपरेखा

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 31, 2025 06:18 am IST,  Updated : May 31, 2025 08:33 am IST

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को लेकर पीएम मोदी का संबोधन होगा। भोपाल दौरे के दौरान महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथ पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। सुरक्षा में तैनात 50% सुरक्षाकर्मी महिला पुलिसकर्मी होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : FILE PHOTO-PTI

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर रहेंगे। जहां से पीएम मोदी एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा मैसेज दे सकते हैं। पीएम भोपाल के जम्बूरी मैदान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे।

महिला सुरक्षाकर्मी संभालेंगी पीएम की सुरक्षा की कमान

खास बात ये है कि भोपाल में प्रधानमंत्री के दौरे की सुरक्षा की कमान महिला सुरक्षाकर्मी संभालेंगी। मैदान में पुलिस की तैनाती तो होगी ही, लेकिन अधिकतर सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में रहेंगी। नारी शक्ति का ये प्रतिनिधित्व 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम के अंतर्गत होगा, जो लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को और खास बनाएगा।

रोड शो भी करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी भोपाल में रोड शो भी करेंगे। उनका ये रोड शो जंबूरी मैदान में मुख्य मंच से पंडाल के अंतिम छोर तक यू आकार में बने सड़क मार्ग पर होगा। इस मौके पर पीएम मोदी अहिल्याबाई को समर्पित एक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

स्पेशल डीजी सोनाली के पास है सुरक्षा की कमान

पहली बार पीएम के कार्यक्रम में 50% से ज्यादा महिला अधिकारी तैनात रहेंगी। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, कारगेट से लेकर हर सेक्शन की कमान महिला अधिकारियों के पास रहेगी। 6 से ज्यादा महिला IPS अधिकारियों के पास कार्यक्रम की जिम्मेदारी रहेगी। सुरक्षा की कमान स्पेशल डीजी सोनाली मिश्रा के पास रहेगी। करीब 3 दर्जन ASP, DSP स्तर की अधिकारी मौजूद रहेंगी।

मध्य प्रदेश को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी

भोपाल दौरे में पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश को कई सौगात भी देंगे। पीएम इंदौर मेट्रो को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। छह किलोमीटर लंबे रूट से इंदौर वासियों को स्मार्ट ट्रांसपोर्ट की सौगात मिलेगी। इंदौर के इस येलो मेट्रो लाइन में पांच स्टेशन होंगे।

सतना और दतिया के नए एयरपोर्ट का भी उद्घाटन

साथ ही पीएम मोदी सतना और दतिया के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे। 60 करोड़ में बने दतिया एयरपोर्ट से इस धार्मिक शहर की कनेक्टविटी दूसरे शहरों से बढ़ेगी। वहीं, 37 करोड़ में तैयार सतना एयरपोर्ट से यहां के टूरिज्म को बढ़ाने में कारगर होगा। ये दोनों प्रोजेक्ट्स मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से मील का पत्थर साबित होंगे। पीएम मोदी 483 करोड़ में बनने वाले 1271 नए अटल ग्राम सेवा सदन, पंचायत भवन के लिए पहली किस्त जारी करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।