Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 90 की उम्र में इश्क पड़ा महंगा, तीसरी पत्नी के बेटे ने बुजुर्ग को किया लहूलुहान; पूरी कहानी जान पकड़ लेंगे सिर

90 की उम्र में इश्क पड़ा महंगा, तीसरी पत्नी के बेटे ने बुजुर्ग को किया लहूलुहान; पूरी कहानी जान पकड़ लेंगे सिर

Edited By: Amar Deep @amardeepmau Published : Jan 11, 2026 02:51 pm IST, Updated : Jan 11, 2026 02:51 pm IST

रीवा में एक शख्स ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बुजुर्ग को अस्पताल के आईसीयू में कराया गया भर्ती। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बुजुर्ग को अस्पताल के आईसीयू में कराया गया भर्ती।

रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसकी पूरी कहानी जानकर शायद आपका दिमाग चकरा जाए। यहां पर रहने वाले 90 साल के एक पूर्व पटवारी दो शादियों के बाद तीसरी महिला के संपर्क में आ गए। तीसरी महिला खुद को बुज़ुर्ग पटवारी की पत्नी बता रही है, जो कुछ समय पहले किराये पर रहने आई थी। हालांकि मामला धीरे-धीरे विवाद में तब्दील हो गया। आरोप है कि शनिवार को कथित तीसरी पत्नी के बेटे ने शराब के नशे मे 90 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल लहूलुहान हालत में उन्हें संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

1977 में की दूसरी शादी

जानकारी के मुताबिक हमले में घायल 90 वर्षीय के पूर्व पटवारी रामरतन वर्मा रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा गांव के निवासी हैं। रामरतन की दूसरी पत्नी लीला देवी वर्मा ने बताया कि मेरे पति रामरतन वर्मा पहले रिक्शा चालक थे। बाद में वह पटवारी बने। पहली पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई, जिसके बाद 1977 के दरमियान रामरतन ने उनके साथ दूसरी शादी की। पहली पत्नी से दो बेटे और दो बेटी थीं, जबकि मेरे दो बेटे और एक बेटी हैं।

किराये पर रहने आई तीसरी महिला

वहीं पहली पत्नी के बड़े बेटे मूल सजीवन वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दशक पहले उनके घर रामरती वर्मा नाम की महिला किराए पर रहने आई। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा थी। उसका पति भी था, लेकिन उसके साथ नहीं रहता था। घर में किराए से रहने आई रामरती खुद को राम रतन की तीसरी पत्नी बताने लगी है। प्रॉपर्टी का कोई विवाद नहीं है। उसका एक बेटा महेन्द्र वर्मा है, जिसने शराब के नशे में रामरतन के साथ बेहरहमी से मारपीट की है।

तीसरी महिला के बेटे ने किया हमला

पूरे मामले पर बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने कहा कि शाम को सिलपरा गांव से सूचना प्राप्त हुई थी कि वहां पर रहने वाले रामरतन वर्मा पर उनके ही लड़के के द्वारा प्राण घातक हमला किया गया है। गंभीर अवस्था में उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी महेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि पूरा घटनाक्रम प्रॉपर्टी में हिस्सा बांट को लेकर हुआ है। पूर्व पटवारी ने तीन शादियां की थी। तीसरी पत्नी के बेटे ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की है। (इनपुट- अशोक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

माघ मेले में 11 फीट ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाएंगे मौनी बाबा, काशी-मथुरा में मंदिर निर्माण का लिया संकल्प

13 साल की मासूम का ताऊ ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; पति का मर्डर कर जेल में है मां

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement