1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गोदभराई के 4 दिन बाद गर्भवती महिला की हत्या, फौजी पति गिरफ्तार, परिजनों ने की फांसी की मांग

गोदभराई के 4 दिन बाद गर्भवती महिला की हत्या, फौजी पति गिरफ्तार, परिजनों ने की फांसी की मांग

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 11, 2026 12:43 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 01:51 pm IST

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की बेटी दीपाली माने की महाराष्ट्र के वाशिम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। दीपाली की शादी करीब एक साल पहले सेना में तैनात ध्यानेश्वर मदने से हुई थी

burhanpur MP- India TV Hindi
दीपाली माने (पति के साथ तस्वीर) Image Source : REPORTER INPUT

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की रहने वाली दीपाली माने की गोदभराई के 4 दिन बाद हत्या के मामले में उसके फौजी पति और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दीपाली के परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। दीपाली हत्या के वक्त 7 माह की गर्भवती थी। मृतका की पहचान दीपाली माने के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक साल पहले वाशिम निवासी सेना के जवान ध्यानेश्वर मदने से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के करीब तीन महीने बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा था।

शादी के तीन महीने बाद प्रताड़ना शुरू

बताया जाता है कि शादी के तीन महीने तक तो सबकुछ ठीक ठाक चला।  लेकिन शादी के तीन महीने बाद आरोपी पति ध्यानेश्वर मदने ने अपनी कोलकाता पोस्टिंग के दौरान पत्नी को प्रताडित करना शुरू कर दिया। हालांकि दीपाली माने पति की इन ज्यादतियों को नजरअंदाज करती चली गई। लेकिन हद तो तब हो गई जब उसे फिनाईल पिला कर फांसी के फंदे पर लटकाने की नाकाम कोशिश की गई। आरोपी फौजी पति ने दीपाली का मोबाइल भी तोड़ डाला। 

पीडिता ने पूरा माजरा अपने परिवार वालों को बताया। इसके बाद दोनों परिवार के सदस्यों ने मिलजुल कर सुलह कराई और मामले को शांत कराया। आरोपी पति ध्यानेश्वर मदने के पिता ने अपने समधि अनिल माने को यह विश्वास दिलाया की अब यह मेरी जिम्मेदारी है, कुछ नहीं होगा । इस भरोसे दीपाली माने एक नए भरोसे के साथ अपने ससुराल में रहने लगी। 

धूमधाम से हुई थी गोदभराई की रस्म

इसी बीच दीपाली के गर्भवती होने के सात महीने बीतने पर परिवार गोदभराई के लिए 2 अगस्त को महाराष्ट्र के वाशिम गया। वहां सारे विधि विधान से कार्यक्रम हुए। मायके पक्ष ने दीपाली को बुरहानपुर ले जाने का आग्रह किया लेकिन ससुराल वालों ने मना कर दिया। अचानक दीपाली के परिवार को 6 अगस्त को सूचना मिली की उनकी बेटी गिर कर घायल हो गई जब परिवार के लोग वाशिम पहुंचे तो पुलिस ने बताया उनकी बेटी की हत्या हो गई है। 

पुलिस ने पति, सास-ससुर को किया गिरफ्तार

दीपाली के परिवारवालों की शिकायत पर आरोपी फौजी पति ध्यानेश्वर मदने, पिता नंदु मदने,  माता इंदु मदने के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओ में केस दर्ज कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। अब परिवार चाहता है इस अमानवीय कृत पर आरोपियों को  फांसी जैसी कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि समाज में यह नजीर बने। स्थानीय पार्षद ने भी अपने वार्ड की इस होनहार बालिका की इस अमानवीय रूप से हत्या पर दुख जताते हुए देश की न्याय व्यवस्था से कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:

पिता ने पंक्चर बनाकर की 4 बच्चों की परवरिश, मौत होने पर कोई देखने तक नहीं आया, कहा- संपत्ति नहीं दी तो हम क्यों आएं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।