मुंबई मंडल के भिलाड–बोरीवली रेलखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ा है। ऐसे में मौजूदा परिस्थिति देखते हुए, कई ट्रेनों को रास्ते में वैकल्पिक स्टेशनों पर रोका गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले भी कई बार मूसलाधार बारिश की वजह से रेलवे प्रशासन को इस तरह के फैंसले लेने पड़े हैं, जिसे न सिर्फ यात्रियों को बल्कि रेलवे की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। हालत इतने बिगड़ गए है कि रेलवे प्रशासन ने चार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
मध्य प्रदेश रेलवे प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए 23 जुलाई 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली चार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
- 12909 बांद्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस
- 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
- 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 22975 बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक रास्ते से करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को त्रिवेंद्रम से रवाना हुई 22633 त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस और 23 जुलाई को खड़की से चलने वाली 09323 खड़की–इंदौर स्पेशल अब दौंड, जलगांव, पालधी और सूरत के रास्ते संचालित की जा रही हैं। ट्रेन के रूट बदलने और रद्द होने की सूचना रेलवे प्रशासन ने खुद दी है।
यात्रियों से रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लेटेस्ट अपडेट पर नजर जरूर रखें। भारी बारिश के कारण परिचालन में बदलाव की स्थिति बनी हुई है, इसलिए बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने से असुविधा हो सकती है। यह जानकारी देते हुए रेलवे प्रशासन ने अपनी ओर से जिम्मेदारी निभाते हुए, यात्रियों को सवाधान कर दिया है।
ये भी पढ़ें - लोको पायलट ने समोसे के लिए रोकी थी ट्रेन? वायरल वीडियो पर रेलवे ने जारी किया बयान