1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राजा रघुवंशी मर्डर केसः सोनम के बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा की मां-बहन आईं मीडिया के सामने, जानिए क्या-क्या कहा

राजा रघुवंशी मर्डर केसः सोनम के बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा की मां-बहन आईं मीडिया के सामने, जानिए क्या-क्या कहा

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 10, 2025 10:40 am IST,  Updated : Jun 10, 2025 12:16 pm IST

Meghalaya Honeymoon Murder: आरोपी राज की मां और बहन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई सारी बातें की। उन्होंने राज कुशवाहा को निर्दोष बताया है। मां ने कहा कि उसका बेटा किसी की हत्या कर ही नहीं सकता।

आरोपी राज और सोनम- India TV Hindi
आरोपी राज और सोनम Image Source : INDIA TV

भोपालः देश के सबसे चर्चित हनीमून मर्डर केस में राजा की रघुवंशी की पत्नी सोनम गिरफ्तार हो चुकी है। इस बीच इंडिया टीवी ने राज कुशवाहा की मां और उसकी बहन के साथ की है। राज की मां ने इंडिया टीवी से कहा, मैंने राज से कहा तुमने राजा रघुवंशी की डेथ के बाद उसका चेहरा देखा। राज ने कहा मैं उसका चेहरा देखता तो मर जाता। हमको नहीं पता चला। हमको किसी और ने बताया। 

राज की मां ने बताई कई सारी बातें

राज की मां ने कहा कि मेरा राज बहुत अच्छा लड़का था.. कभी गलत काम कुछ नहीं करता था। सोनम साथ काम करती थी। सेठ की बहन थी। जब सोनम को काम पढ़ता था, वह फोन लगाती थी। अन्य लड़कियां भी फोन लगाती थी। गोविंद भाई भी फोन लगाते थे। गोविंद के पापा भी फोन लगाते थे। मेरा लड़का कभी गलत नहीं कर सकता।

राजा रघुवंशी मर्डर केस
Image Source : INDIA TVराजा रघुवंशी मर्डर केस

राज कुशवाहा की मां और बहन ने कहा कि आज तक सोनम ने ना कपड़ा खरीदवाया ना ही मोबाइल खरीदवाया। राज के पिताजी की डेथ हो जाने के बाद उसने 2 साल तक कपड़ा मार्केट में काम किया। वह मेहनत करता था। काम करता था। मैं आकाश को नहीं जानती लेकिन विशाल को जानती हूं। वह भी मेरे बेटे जैसा है। मेरी बच्ची उसको राखी बांधती है। मेरे बच्चे को गलत फंसाया जा रहा है।

राज की मां ने बेटे को बताया निर्दोष

राज की मां ने कहा कि राजा रघुवंशी भी मेरा बच्चा जैसा है... उसको देखकर मैं इतना रोई। राजा रघुवंशी की मौत की खबर टीवी पर चलती रही। हम दिनभर रोते रहे। रात को खाना नहीं खाया। राज भी उसकी मिट्टी में गया था। इतना रोया, मैंने उससे पूछा तुमने राजा का मुंह देखा तो राज बोला मैं उसका मुंह देखता तो मर जाता। 20 साल का लड़का ऐसे कैसे कर सकता है। 

'राज का किसी लड़की से नहीं था अफेयर', आरोपी की बहन का बयान

राज की बहन ने कहा कि सोनम के भाई गोविंद ने कहा अर्जेंट कुछ बात करनी है। राज से बात करवा दो। सोनम से हम एक बार मिले थे.. गर्मी के टाइम पर वहां पर उनकी पूरी टीम आई थी जो ऑफिस में काम करती थी। इसके बाद से हमने कभी भी नहीं देखा। उसका अफेयर नहीं था.. किसी लड़की से उसकी कोई बातचीत नहीं थी। पुलिस सब कुछ गलत बोल रही है। ऐसा उसने कुछ नहीं किया। वह कभी भी किसी को मार नहीं सकता। विक्की हमारा भाई है..ये दोनों कभी ऐसा नहीं कर सकते।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।