1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पहचान छुपाकर राखी बेचने आए 2 मुस्लिम युवक, दुकान में बैठी महिला का वीडियो बनाकर अश्लील गानों के साथ इंस्टा पर डाला

पहचान छुपाकर राखी बेचने आए 2 मुस्लिम युवक, दुकान में बैठी महिला का वीडियो बनाकर अश्लील गानों के साथ इंस्टा पर डाला

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 08, 2025 06:53 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 06:53 am IST

रतलाम जिले के धामनोद में अपनी पहचान छिपाकर राखी बेचने आए दो मुस्लिम युवकों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। उन्होंने दुकान पर बैठी एक हिंदू महिला का वीडियो बनाकर उसे अश्लील गानों के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था।

पुलिस ने दोनों युवकों...- India TV Hindi
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के धामनोद नगर में गुरुवार को एक गंभीर मामला सामने आया जब दो मुस्लिम युवकों ने अपनी पहचान छुपाकर नगर में राखी बेचने के बहाने प्रवेश किया। दोनों युवकों ने एक दुकान पर बैठ सिगरेट पीते हुए रील बनाई। दुकान पर बैठी महिला को सेल्फी मोड में बिना जानकारी के अपने मोबाइल में कैद कर लिया और रील इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। जब इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों व ग्रामीणों को लगी तो दोनों युवकों को पकड़ लिया। यह घटना सामने आते ही नगर में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक पहले खुद को राजू और कल्लू बताकर नगर में घूम रहे थे। लेकिन हिंदू संगठनों को उन पर संदेह हुआ और जब उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तो युवकों ने अपने असली नाम फरमान मुस्लिम और कल्लू मुस्लिम बताए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों युवक उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

हिंदू संगठनों ने दोनों को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी आनंद बागवान को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों युवकों ने महिला का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों के साथ शेयर किया था, जिससे महिला की छवि को ठेस पहुंची।

देखें वीडियो-

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और नगर की शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज किया है। साथ ही उनके मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल जांच शुरू कर दी गई है।

नगरवासियों से सतर्क रहने की अपील

इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठनों और नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। संगठन के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आए या नाम छुपाकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करता दिखे, तो तुरंत पुलिस व सामाजिक संगठनों को सूचना दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।