Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रतलाम में पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, वीडियो आया सामने, लगे 18 टांके

रतलाम में पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, वीडियो आया सामने, लगे 18 टांके

Reported By : Anurag Amitabh Edited By : Avinash Rai Published : Jul 22, 2025 10:56 am IST, Updated : Jul 22, 2025 10:56 am IST

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पति घायल हो गया और उसे 18 टांके आए। बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है।

Ratlam wife attacked husband with a knife video surfaced 18 stitches were given- India TV Hindi
Image Source : REPORTER रतलाम में पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी द्वारा अपने पति पर चाकू से हमला करने का लाइव वीडियो सामने आया है। इस घटना में पति के हाथ समेत दो स्थानों पर गंभीर चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने 18 जगहों पर टांके लगाए हैं। वहीं सैलाना पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैलाना थाना प्रभारी ने बताया कि पति पत्नी का पिछले चार साल से विवाद चल रहा था और पत्नी अपने मायके में रह रही थी। किसी बात को लेकर इनका विवाद हो गया था, जिसमें मारपीट हुई और पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पत्नी ने पति पर किया चाकू से वार

दरअसल पूरा मामला रतलाम जिले की सैलाना तहसील के सैलाना नगर के कालिका माता मोहल्ले का है। यहां रहने वाले फिरोज खान के साथ उसकी पत्नी मुस्कान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्कान फिरोज पर चाकू से हमला कर रही है। इस दौरान पति फिरोज ने अपनी पत्नी मुस्कान का हाथ पकड़ रखा है और वह अपना बचाव कर रहा है। वायरल वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि एक छोटी बच्ची भी मुस्कान को पकड़कर रोकने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस हमले में फिरोज के हाथ पर चोट लग गई और फिर उसे घायल अवस्था में रतलाम के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया।

पुलिस कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक, फिरोज के हाथ पर 8 टांके आए हैं। घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है। फिलहाल घायल फिरोज को डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी है। वहीं पुलिस ने पति की शिकायत पर उसकी पत्नी मुस्कान के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने फिरोज पर भी जान से मारने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया है। बता दें कि फिरोज सैलाना के मंडी में ट्रांसपोर्ट व्यापारी है। वहीं पुलिस के मुताबिक, ये पूरा मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का था और दोनों की शिकायत पर सैलाना थाने ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement