1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शादी के बाद हनीमून के लिए शिलांग गया कपल लापता, विवाह का वीडियो आया सामने

शादी के बाद हनीमून के लिए शिलांग गया कपल लापता, विवाह का वीडियो आया सामने

 Published : May 27, 2025 05:31 pm IST,  Updated : May 27, 2025 05:37 pm IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्वीट कर बताया कि दोनों जल्द ही सुरक्षित वापसी को लेकर आश्वासन दिलाया है। सीएम मोहन यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री से भी फोन पर बात की है। दोनों को घने जंगलों में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी- India TV Hindi
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी की तस्वीर Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून पर शिलांग घूमने गए कारोबारी और उसकी पत्नी लापता हो गए। 15 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी। विवाह के बाद मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए थे। दंपति की गाड़ी शिलांग के संवेदनशील इलाके में मिली है। फिलहाल शिलांग पुलिस के साथ ही इंदौर क्राइम ब्रांच भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

11 मई को हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30 वर्ष) और सोनम रघुवंशी (25 वर्ष) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। विवाह के बाद दोनों गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां दर्शन के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे।

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि मेघालय पुलिस से संपर्क किया गया है। मुख्यमंत्री को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी जा रही है। दंपतियों को ढूंढने के लिए घने जंगल में रेस्क्यू तेज कर दिया गया है। भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि घर से दूल्हा-दुल्हन के परिवार के मेघालय के लिए निकल चुके हैं। आला अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। दोनों को घने जंगल में ढूंढने के लिए रेस्क्यू दल भी पहुंच चुका है। 

सीएम मोहन यादव ने मेघालय के सीएम को किया फोन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर निवासी नवदम्पत्ति राजा और पत्नी सोनम रघुवंशी के मेघालय घूमने के दौरान शिलांग की ओसरा हिल्स में लापता होने की खबर अत्यंत चिंताजनक है। इस संबंध में मैंने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से फोन पर बात कर इस मामले पर चर्चा कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनका पुलिस-प्रशासन गंभीरता से नवदम्पत्ति की लोकेशन का पता लगाने के लिए प्रयासरत है, साथ ही हरसंभव सहायता हेतु भी आश्वस्त किया।

मोहन यादव ने कहा कि मैंने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस मामले में मेघालय प्रशासन से निरंतर संपर्क में रहने और समन्वय हेतु निर्देशित किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि राजा और सोनम सकुशल अपने घर वापस लौटें, हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं।

रिपोर्ट- भारत पाटील, इंदौर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।