1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. प्रेमिका ने नहीं उठाई फोन तो प्रेमी ने दी दर्दनाक सजा, घर में घुसकर मारी गोली

प्रेमिका ने नहीं उठाई फोन तो प्रेमी ने दी दर्दनाक सजा, घर में घुसकर मारी गोली

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 10, 2024 11:07 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 11:11 pm IST

मध्य प्रदेश में इन दिनों अपराध तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल रीवा में एक घर में घुसकर एक बदमाश गोलीबारी कर दी है। दरअसल मामला प्रेस प्रसंग का है, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।

REWA CRIME GIRLFRIEND NOT PICK UP PHONE BOYFRIEND gave her painful punishment entered her house and - India TV Hindi
प्रेमिका ने नहीं उठाई फोन तो प्रेमी ने दी दर्दनाक सजा Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के रीवा में इन दिनों अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। आए दिन हत्या-चोरी, लूट और मारपीट के साथ गोली चलने की घटनाएं तक आम हो गई है। हालिया मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है। दरअसल सोमवार की दोपहर शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी में रहने वाली एक युवती के घर में घुसकर एक सिरफिरे युवक ने उसपर पिस्टल तान कर उसपर फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली पहली गोली मिस हो गई। इसके बाद युवक ने दूसरी बार पिस्टल से फायरिंग की जो सीधा युवती के गर्दन में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से भाग निकला।

घटना के वक्त युवती का भाई था घर पर मौजूद

इस वारदात के दौरान युवती का छोटा भाई घर पर मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। युवती के भाई ने खून से लथपथ बहन को तत्काल वहां से उठाया और संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों की देखरेख में युवती का इलाज जारी है। हालांकि महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी संजय गांधी अस्पताल पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। 

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला 

युवती को गोली मारने वाला आरोपी आदर्श पाण्डेय सिविल लाइन थाना क्षेत्र का निवासी है। बताया जा रहा है की आरोपी युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती को उसने फोन किया था किसी कारण वस युवती उसका फोन नही उठा पाई। कुछ देर बाद आरोपी आदर्श पाण्डेय युवती के घर जा पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया दरवाजा खोलते ही वह अंदर गया और  पिस्टल निकाल कर युवती पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवती तकरीबन 19 वर्ष की है और हाल ही में उसने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

पुलिस ने बनाई टीम

पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया की चाणक्यपुरी कलोनी में गोली चलने की घटना सामने आई है। वहां पर रहने वाली एक युवती पर परिचित के युवक ने उसपर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली युवती के गले में लगी है परिवार के सदस्यों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। युवती का इलाज किया जा रहा है घटना के संबंध में बयान लेने के प्रयास किए जा रहे। पुलिस की एक टीम रवाना की गई है आरोपी की तलाश की जा रही है आरोपी जिस स्कूटी से युवती के घर आया था उसकी गाडी को जब्त कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(रिपोर्ट-अशोक मिश्रा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।