Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रीवा पुलिस ने पुणे की फैक्ट्री में रिज्यूमे देकर 4 दिनों तक की नौकरी, डेढ़ साल से फरार रेपिस्ट को धर दबोचा

रीवा पुलिस ने पुणे की फैक्ट्री में रिज्यूमे देकर 4 दिनों तक की नौकरी, डेढ़ साल से फरार रेपिस्ट को धर दबोचा

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Nov 21, 2024 09:00 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 09:05 pm IST

रीवा पुलिस ने पुणे की फैक्ट्री में रिज्यूमे देकर की चार दिनों तक नौकरी की। इसके बाद डेढ़ साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी की पहचान करके धर दबोचा। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

रीवाः मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर ले आई है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को एक फैक्ट्री में चार दिन तक नौकरी भी करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, डभौरा पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी महाराष्ट्र  के पुणे में स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। इसके बाद पुणे पहुंची रीवा पुलिस की टीम ने जाल बिछाया।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने की फैक्ट्री में नौकरी

पुलिस टीम ने बकायदा फैक्ट्री में नौकरी करने के लिए रिज्यूमे दिया। इसके बाद चार दिन तक फैक्ट्री में नौकरी भी की। इस दौरान जैसे ही पुलिस को आरोपी की पहचान हुई तो टीम ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार करके रीवा ले आई। पकड़े गए आरोपी से पुलिस अब आगे की पूछताछ कर रही है।

रेप का आरोप लगते ही फरार हो गया था आरोपी

दरअसल, रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में रहने वाले सत्यम पर पीड़ित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज युवक की तलाश शुरु कर दी लेकिन आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने डेढ़ साल तक उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बीते दिनों पुलिस को सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। इसके बाद तत्काल पुलिस अधिकारियों ने एक टीम गठित की।

पुलिस ने फैक्ट्री से आरोपी किया गिरफ्तार

पुलिस टीम रीवा से पुणे के लिए रवाना हुई। वहां पर पहुंचते की पुलिस की टीम ने जाल बुना और एक फैक्ट्री में नौकरी के लिए आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस टीम को फैक्ट्री में नौकरी भी मिल गई। टीम ने 4 दिनों तक फैक्ट्री में नौकरी की। इसी दौरान फरार आरोपी की पहचान हो गई। पूरे मामले पर एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि युवक को डभौरा पुलिस की टीम ने पुणे की एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया है। रीवा से महाराष्ट्र के पुणे गई पुलिस की टीम ने रिज्यूमे देकर फैक्ट्री में 4 दिनो तक नौकरी की इसी दौरान दुष्कर्म के मामले में फरार युवक को गिरफ्तार किया गया। उसे रीवा लाया गया  है। पूछताछ की जा रही है।

(रीवा से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement