1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. विवादों में फंसे व्यापम स्कैम का खुलासा करने वाले RTI एक्टिविस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो

विवादों में फंसे व्यापम स्कैम का खुलासा करने वाले RTI एक्टिविस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 30, 2025 09:12 am IST,  Updated : Mar 30, 2025 09:22 am IST

मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले को उजागर करने वाले आरटीआईए एक्टिविस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कोर्ट ने 3 बार आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ वारंट जारी किया था।

RTI activist who exposed the Vyapam scam is embroiled in controversy arrested by police video goes v- India TV Hindi
RTI एक्टिविस्ट को पुलिस ने किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में हुई गड़बड़ी का खुलासा करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल पुलिस ने आशीष चतुर्वेदी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान आशीष चतुर्वेदी के घर काफी हंगामा देखने को मिला। दरअसल कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसका पालन करने हुए पुलिस की टीम जब आशीष चतुर्वेदी के घर पहुंची तो पुलिस के साथ आशीष चतुर्वेदी की बहस और झड़प हो गई। विवाद बढ़ा तो नौबत मारपीट तक आई गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को चोट आई है। पुलिस को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरटीआई एक्टिविस्ट और पुलिस के बीच विवाद

बता दें कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी अब सामने आया है। दरअसल, आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का तीन बार वारंट जारी किया। लेकिन बार-बार आशीष कोर्ट में पेश होने से बचते रहे। हालांकि शनिवार के दिन पुलिस की टीम आशीष के घर पहुंची तो विवाद शुरू हो गया। इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें अर्धनग्न अवस्था में सोफे बैटे आशीष को देखा जा सकता है, जिसमें बहसबाजी के दौरान आशीष बार-बार अपना सिर दीवार में मार रहे हैं और घर में खूब शोर मच रहा है।

क्या है पूरा मामला?

इसी दौरान एक पुलिसकर्मी आशीष को रोकने का प्रयास करता है, ताकि आशीष को चोट न लगे। हालांकि इस पूरी जद्दोजहद में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो जाता है। बता दें कि आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो की थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला ने पुष्टि भी की है। थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला का कहना है कि इससे पहले तीन से चार बार आशीष के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका है। लेकिन बार-बार आशीष गिरफ्तारी से बचने के लिए वारंट की तारीख से पहले गायब हो जाता था। आज हम कोर्ट में आशीष को पेश करेंगे। कोर्ट जो भी फैसला लेगा, उसका पालन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।