1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सीहोर में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, देर रात कॉलोनी में घुसकर की चोरी, वारदात कैमरे में कैद

सीहोर में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, देर रात कॉलोनी में घुसकर की चोरी, वारदात कैमरे में कैद

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 20, 2026 11:18 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 11:18 pm IST

मप्र के सीहोर में फिर से चोरों ने खलबली मचा दी है। देर रात चड्डीधारी चोर गिरोह ने कॉलोनी में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बारे में पुलिस ने अपडेट दी है।

theft- India TV Hindi
सीहोर में चोरों ने मचाया आतंक Image Source : MAGNIFIC

सीहोर: मेहनत की जगह चोरी का रास्ता अपनाने वाले कई लोग यह भूल जाते हैं कि उन्हें उनके किए की सजा कानूनी जरूरी देखी, लेकिन फिर भी वह इस तरह के गुनाह करने से पीछे नहीं हटाते। आज हम एक ऐसी की खबर के बारे में बताने जा रहे है, जो मध्य प्रदेश के सीहोर की है। सीहोर में चड्डीधारी चोर गिरोह ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए, खलबली मचा दी है। पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे पटेल कॉलोनी, बढ़ियाखेड़ी और विजासन धाम कॉलोनी में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। 

सीहोर में चड्डीधारी चोर गिरोह का कहर

चोरों ने दो मकानों से लाखों रुपए की चोरी की, जबकि कई अन्य घरों में सेंधमारी का प्रयास किया। इन घटनाओं ने शहर में पुलिस गश्त और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजासन धाम कॉलोनी में मेडिकल स्टोर संचालक अमित जायसवाल के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे तभी आहट सुनकर अमित जायसवाल की नींद खुल गई। ऐसे में चड्डीधारी चोर गिरोह को वहां से तुरंत भागना पड़ा, लेकिन यह वारदात कैमरे में कैद हो गई और अब पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।

कैमरे में रिकॉर्ड हुई चोरी की पूरी घटना

वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित जायसवाल ने नींद से उठाते ही जैसे ही बाहर की लाइट चालू की चड्डीधारी चोर मौके से फरार हो गए। पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध भागते हुए दिखाई दिए हैं, जिनमें से दो ने अपने चेहरे नकाब से ढंके हुए थे। हालांकि, कैमरे में चोरों का चेहरा दिखाई नहीं दिया।

पूर्व नपाध्यक्ष के भाई के घर भी धावा बोला

इसी कॉलोनी में पूर्व नपाध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के छोटे भाई सुरेंद्र सिंह अरोरा उर्फ अप्पी के मकान पर भी चोरों ने धावा बोला था। यहां भी दो से तीन बदमाशों ने खिड़की की जाली उखाड़ने की कोशिश की थी। मकान मालिक की नींद खुलने और लाइट जलाने पर बदमाश बाउंड्रीवाल फांदकर भाग गए।

(राहुल मालवीय)

ये भी पढे़ं-

अवैध संबंधों के शक में खूनी वारदात, सीहोर में युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पुलिस हिरासत में चालक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।