1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शर्मनाक: इंदौर में 9 साल की बच्ची का अपहरण के बाद हुआ रेप, आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक: इंदौर में 9 साल की बच्ची का अपहरण के बाद हुआ रेप, आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 13, 2022 07:32 am IST,  Updated : Nov 13, 2022 07:32 am IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 साल की बच्ची का अपहरण के बाद रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर में 9 साल की बच्ची का अपहरण के बाद हुआ रेप- India TV Hindi
इंदौर में 9 साल की बच्ची का अपहरण के बाद हुआ रेप Image Source : ANI

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप करने का मामला सामने आया है। ACP निहित उपाध्याय ने बताया, "कार्रवाई करते हुए हमने एक मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया है। पूछताछ जारी है, यह व्यक्ति पहले भी धारा 376 के एक केस में आरोपी रहा है।" 

चाकू की नोक पर गैंगरेप

इसी साल अगस्त के महीने में भी ऐसी ही शर्मनाक खबर राज्य के जबलपुर से सामने आई थी। जहां आरोपी द्वारा दोबारा रेप करने से हड़कंप मच गया था। बता दें, रेप के मामले में गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए एक युवक ने चाकू की नोक पर पीड़िता से गैंगरेप किया। साथ ही वीडियो बनाकर केस वापस न लेने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। मामला जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र का था। यहां के एक आरोपी विवेक पटेल ने अपने साथी के साथ पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ रेप किया और बाद में उसके दोस्त ने भी पीड़िता को अपना शिकार बनाया।

जेल से बाहर निकलने के बाद भी आरोपी ने किया रेप

विवेक पटेल ने 2 साल पहले भी इसी लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। वह लगभग एक साल तक जेल में रहा और जमानत पर रिहा हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद भी उसने दोबारा शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।