1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'प्रेमी को बुलाओ तभी नीचे उतरूंगी', टावर पर चढ़कर जिद पर अड़ी 2 बच्चों की मां; VIDEO आया सामने

'प्रेमी को बुलाओ तभी नीचे उतरूंगी', टावर पर चढ़कर जिद पर अड़ी 2 बच्चों की मां; VIDEO आया सामने

 Published : Jul 18, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Jul 18, 2023 07:41 pm IST

मधु वंशकार की शादी कल्याण वंशकार निवासी खनियांधाना के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी है। बीते कई म​हीनों से महिला अपने पति से लड़कर अपने मायके में रह रही थी। कल उसका पति आया और उसे अपने साथ चलने को कहने लगा।

woman climbs tower- India TV Hindi
टावर पर चढ़कर प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी महिला Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद को लेकर एक शादीशुदा महिला पावर हाउस के टावर पर चढ़ गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला किसी भी हाल में सुनने तैयार ही नहीं हुई। इस मामले की सूचना तत्काल SDERF की टीम को दी गई। टीम शिवपुरी से पनघटा पहुंची और नीचे जाल बिछाकर दो जवानों को टावर पर चढाया। उसके बाद महिला को समझाबुझाकर नीचे उतारा गया।

प्रेमी के साथ रहना चाहती है महिला

मगरौनी चौकी क्षेत्र के पनघटा गांव की है। बताया जा रहा है कि मधु वंशकार निवासी पनघटा की शादी कल्याण वंशकार निवासी खनियांधाना के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी है। बीते कई म​हीनों से महिला अपने पति से लड़कर अपने मायके में रह रही थी। कल उसका पति आया और उसे अपने साथ चलने को कहने लगा लेकिन महिला जाने तैयार नहीं हुई तो पति बच्चों को अपने साथ ले गया। इसके बाद इस पिक्चर में उसका प्रेमी जितेन्द्र परिहार आ गया। प्रेमी जितेन्द्र भी शादीशुदा है इसलिए उसने भी महिला को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया।

कल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ 151 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया था लेकिन उसे जमानत मिल गई। मंगलवार सुबह प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। जब प्रेमी उसे ले जाने तैयार नहीं हुआ तो वह टावर पर चढ़ गई।

पुलिस की समझाइश से साढ़े तीन घंटे बाद नीचे उतरी
इस मामले की सूचना पर मगरौनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और पूरी घटना वरिष्ठ अधिकारियों को बताई। इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम शिवपुरी से मगरौनी के लिए रवाना हुई। टीम ने टावर के नीचे जाल बिछाकर 2 जवानों को टावर पर चढाया गया। वहां दोनों ने महिला को समझाबुझाकर अपने साथ नीचे उतारा। महिला सुबह 7 बजे पावर हाउस के टावर पर चढ़ी थी और करीब 10:30 बजे नीचे उतरने को राजी हुई। इसके बाद उसे मेडीकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।