1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: गरीबों को शिशु के जन्म से पहले मिलेंगे ₹4 हजार और बाद में ₹12 हजार

मध्य प्रदेश: गरीबों को शिशु के जन्म से पहले मिलेंगे ₹4 हजार और बाद में ₹12 हजार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 03:43 pm IST,  Updated : May 05, 2020 03:57 pm IST

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने संबल योजना शुरू की है, इस योजना के तहत गरीबों को शिशु के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Shivraj- India TV Hindi
MP CM Shivraj Singh Chouhan Image Source : FILE

भोपाल. मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने संबल योजना शुरू की है, इस योजना के तहत गरीबों को शिशु के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "जब हम एक महामारी से जूझ रहे हैं, लोगों की जिन्दगी में सहारा देने वाली संबल योजना को हम फिर से शुरू कर रहे हैं, जब संबल योजना की पात्र कोई गरीब किसी शिशु को जन्म देगी तो जन्म देने से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपये उनके खाते में आएंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि संबल योजना में एक योजना और जोड़ी गई है ऐसे 5 हजार बच्चे जो 12वीं में सबसे ज्यादा नंबर लाएंगे उनमें से सभी को 30 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।