1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश का वीरप्पन: रोते हुए बच्चे को नहीं करा पाया शांत तो गला घोंटकर गड्ढे में दफनाया

मध्य प्रदेश का वीरप्पन: रोते हुए बच्चे को नहीं करा पाया शांत तो गला घोंटकर गड्ढे में दफनाया

 Published : Feb 04, 2024 01:39 pm IST,  Updated : Feb 04, 2024 01:39 pm IST

मध्य प्रदेश के सीधी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। खबर है कि एक जिस तरह खूंखार वीरप्पन ने अपने बच्चे की हत्या की थी, उसी प्रकार इस शख्स ने भी रोते हुए अपने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।

sidhi murder- India TV Hindi
बच्चे के हत्यारे पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

सीधी: वीरप्पन, जिसके नाम से लोग डर जाते हैं। जिसके नाम से अब तक कई फिल्में भी बन चुकी हैं। उसी की फितरत का एक आदमी सीधी में पाया गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वीरप्पन ने जिस प्रकार अपने बेटे की हत्या कर दी थी, ठीक उसी प्रकार सीधी में भी एक व्यक्ति ने अपने बेटे को रोता देख उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं इस दरिंदे ने अपने दुधमुंहे बच्चे को मारकर पास के ही खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। लेकिन फिर 4 दिन बाद इस अंधी हत्या का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 29 जनवरी को गिजवार मौहरी टोला में एक बच्चे का अज्ञात शव दिखाई दिया था। ये खबर जैसे ही फैली तो हड़कंप मच गया। हालांकि ये किसी को पता नहीं था कि वो बच्चे का शव किसका है। जब पुलिस को ये जानकारी मिली तो आज कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बाघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौत का आरोपी उसका पिता ही निकला है। 

ग्राम गिजवार सदनिहा टोला का आरोपी पिता प्रदीप सिंह गोड़ पिछले दो सालों से अपनी प्रेमिका विभा सिंह गोड़ के साथ सूरत में था। इसका एक बच्चा भी था, जिसकी हत्या हुई है। आरोपी ने यह भी बताया कि मृतक बच्चा आर्यन सिंह उसका ही बेटा था। इस संबंध मे प्रदीप सिंह और विभा सिंह के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी।

मां को छोड़कर बच्चा लेकर आया था गांव 

पुलिस ने बताया कि प्रदीप सिहं गोड़ और विभा सिंह गोड़ अपने बच्चे आर्यन सिंह गोड़ को लेकर घर आ रहे थे। रीवा पुराना बस स्टेण्ड जाकर विभा सिंह ने प्रदीप सिंह गोड़ के साथ जाने से मना कर दिया। लेकिन प्रदीप सिंह गोड़ अपने बेटे आर्यन को लेकर 25 जनवरी को रात करीबन 10.30 बजे अपने घर गिजवार चला गया। मगर घर के पास पहुंचते ही बच्चा रोने लगा तो प्रदीप सिंह ने बच्चे आर्यन सिंह गोड़ को चुप कराने का प्रयास किया। लेकिन बिना मां के बच्चा जब चुप नहीं हुआ तो प्रदीप सिंह ने गांव वालों और घर के लोगों को बच्चे के बारे में पता ना लग जाए, इस डर से आर्यन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव के बलजीत सिंह गोड़ के खेत में गड्डा खोदकर बच्चे को गाड़ दिया और बच्चे के कपड़े और दूध की बोतल पास में ही छिपा दी।

(रिपोर्ट- मनोज शुक्ला)

ये भी पढे़ं-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।