1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: गुस्साए ग्रामीणों ने कई घंटे सड़क जाम कर 6 ट्रक और 3 बसों में लगाई आग, जानिए MP में क्यों हुआ ये बवाल?

VIDEO: गुस्साए ग्रामीणों ने कई घंटे सड़क जाम कर 6 ट्रक और 3 बसों में लगाई आग, जानिए MP में क्यों हुआ ये बवाल?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 15, 2025 06:19 am IST,  Updated : Feb 15, 2025 02:37 pm IST

ट्रक की टक्कर लगने से दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कई घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने वहां से गुजर रहे वाहनों में आग लगा दी।

गुस्साए ग्रामीणों ने वाहनों में लगाई आग - India TV Hindi
गुस्साए ग्रामीणों ने वाहनों में लगाई आग Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ट्रक से टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें 6 ट्रक और 3 बसें शामिल है। जिस डंपर ने बाइक को टक्कर मारी वह भारी वाहन कोयला लेकर जा रहा था। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

20 फीट गहरे खाई में गिरे बाइक सवार 

घटना सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बधौरा चौकी के अमिलिया घाटी के पास की है। जहां कोयले से लोड एक डंपर वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार 20 फीट गहरी खाई में गिर गए। खाईं में गिरने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया था। वहीं, स्थानीय लोगों के मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बवाल मचा दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने स्टाफ बस को भी किया आग के हवाले

गुस्साए ग्रामीणों ने स्टाफ बस सहित कई वाहनों में आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही की स्टाफ बस में सवार लोग समय रहते उतर गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, बवाल और आगजनी की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची। किसी तरह से हालात पर काबू पाया गया। 

वाहनों में आगजनी की घटना देख हर कोई हैरान

सिंगरौली के बधौरा चौकी के पास वाहनों में आगजनी की घटना देख कर हर कोई हैरान रह गया। वाहनों में लगी आग से किसी तरह उसमें सवार यात्रियों ने अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराने में लगी हुई थी। साथ ही वाहनों में लगी आग को बुझाने का काम किया जा रहा था।

रिपोर्ट: देवेंद्र पाण्डेय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।