1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ट्विशा शर्मा डेथ केस से जुड़ी बड़ी खबर, दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए भोपाल पहुंची एम्स दिल्ली की टीम

ट्विशा शर्मा डेथ केस से जुड़ी बड़ी खबर, दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए भोपाल पहुंची एम्स दिल्ली की टीम

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 24, 2026 06:50 am IST,  Updated : May 24, 2026 07:02 am IST

मध्य प्रदेश से सामने आए ट्विशा शर्मा डेथ केस की सारी कड़ियां अभी नहीं खुल पाई हैं। ऐसे में ट्विशा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Twisha Sharma- India TV Hindi
ट्विशा शर्मा डेथ केस Image Source : FILE/ANI

भोपाल: देश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस से जुड़ी बड़ी खबर है। एम्स दिल्ली की टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए भोपाल पहुंच गई है। इस टीम में 4 सीनियर डॉक्टर हैं। 

गौरतलब है कि एम्स के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा नए सिरे से शव परीक्षण करने का निर्देश दिया गया था। टीम दिन में पहले ही रवाना हो गई थी और बाद में प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए एडवांस चिकित्सा उपकरणों के साथ भोपाल पहुंची।

आज दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम

आज पूरे प्रोटोकॉल के साथ ट्विशा की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। ट्विशा की फैमिली भी भोपाल AIIMS में मौजूद रहेगी। दिल्ली AIIMS की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी। 

बता दें कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लिया है। सोमवार को SC में इस मामले की सुनवाई होगी।

मध्य प्रदेश सरकार पहले ही इस मामले की जांच CBI को सौंप चुकी है और पति समर्थ को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सास गिरिबाला से भी पूछताछ की तैयारी है और पति समर्थ के वकालत का लाइसेंस सस्पेंड किया जा चुका है।

संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स में अपने ससुराल में ट्विशा संदिग्ध हालात में मरी पाई गई थी। ये सुसाइड है या मर्डर, ये कहानी इसी पेंच में फंसी हुई है। सुसाइड की थ्योरी पर न घरवालों को यकीन है और न दोस्तों को। ट्विशा के घरवालों का इल्जाम है कि ट्विशा को उसके पति समर्थ सिंह और उसकी सास गिरीबाला ने ही मारा है।

अब समर्थ सिंह पुलिस रिमांड में है। इस दौरान पुलिस ये जानने की कोशिश करेगी कि फरारी के 11 दिनों में समर्थ की मदद किस-किसने की और वो कौन रसूखदार लोग थे, जिनके फोन कॉल समर्थ को बचाने के लिए आते रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।