1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन में व्यापारी हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सख्ती, लाठी पड़ते ही चौराहे पर मांगी माफी

उज्जैन में व्यापारी हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सख्ती, लाठी पड़ते ही चौराहे पर मांगी माफी

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Aug 30, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Aug 30, 2026 04:43 pm IST

उज्जैन में एक व्यापारी की हत्या के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या सात हो गई है। ट्रैक्टर शोरूम के मालिक की तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी। यह हत्या रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी।

ujjain police- India TV Hindi
हत्याकांड में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार Image Source : STRINGER INPUT

मध्य प्रदेश के उज्जैन के माधव नगर थाना के दमदमा क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे के बीच सड़क में खड़े युवकों को साइड में होने का कहने की मामूली सी बात पर ट्रैक्टर शोरूम संचालक की हत्या कर दी गई। ऋषिनगर निवासी ट्रैक्टर शोरूम संचालक पांच दोस्तों को उनके फ्लैट पर छोड़ने कार से निकले थे। इसी दौरान दमदमा में उक्त घटना हो गई। किसी तरह पांच दोस्त कार से जान बचाकर भागे और मदद मांगने थाने पहुंचे। बताया कि हमारा दोस्त वहीं फंस गया है, जल्दी चलो नहीं तो मार देंगे। इसके बाद पुलिस मदद को पहुंची, लेकिन 3 घंटे बाद ट्रैक्टर शोरूम संचालक की लाश एक दुकान के पीछे मिली।

व्यापारी हत्याकांड में 7 आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपी चिह्नित किए है। 4 आरोपियों को एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड मिला है। बाकी 3 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले घटना स्थल पर ले जाया गया, जहां आरोपी हेकड़ी बताने लगे। जनता भी नाराज नजर आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर लाठियां बरसाईं। इससे जनता खुश दिखाई दी। वहीं आरोपी माफी मांगते नजर आए।

पुलिस की लाठी पड़ते ही आरोपी ने मांगी माफी

पुलिस ने आरोपियों पर लाठियां बरसाईं, लेकिन वे यहीं नहीं रुकी करीब आधा किलोमीटर तक आरोपियों को पैदल लाया गया और इस दौरान लगातार लाठियां पड़ती रही। इसके बाद आरोपियों को न्यायलय के लिए ले जाया गया। दरअसल, पूरी घटना यह है कि मूलतः तराना निवासी 27 साल के यश मित्तल आगर रोड मंडी पर ट्रैक्टर शोरूम संचालन के चलते काफी समय से ऋषिनगर एक्सटेंशन में परिवार के साथ रह रहे थे। गुरुवार रात को यश अपने दोस्त अभय व्यास, मंगल व अन्य को उनके फ्लैट पर कार से सेठीनगर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत से दमदमा मोड़ पर पहुंचे तो सड़क पर बाइक खड़ी कर सात-आठ युवक खड़े थे। यश ने हॉर्न बजा उन्हें साइड में होने को कहा तो युवकों ने अपशब्द कहे और हटने से मना कर दिया। दोबारा हॉर्न बजाने पर युवक भड़क गए और कार के कांच फोड़ उसमें सवार यश और उनके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

कैसे की हत्या

यश को पकड़ पेट में चाकू मारा तो दोस्त बुरी तरह घबरा गए और मदद मांगने माधव नगर थाने आए। पुलिस लेकर पांचों दोस्त घटनास्थल पहुंचे, लेकिन हमलावर वहां नहीं मिले और यश का भी पता नहीं चला। करीब तीन घंटे तक उसे दोस्त व पुलिसकर्मी खोजते रहे। सुबह करीब 5 बजे जिला पंचायत के बाहर फोटोकॉपी दुकान के पीछे यश अचेत हालत में लहूलुहान मिला, जिसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(प्रेम डोडिया)

ये भी पढ़ें - उज्जैन में हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, पुलिस ने बरसाए डंडे, आरोपी मांगते रहे माफी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।