1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "जब तक संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता, एकता की राह पर चलता रहूंगा", संविधान दिवस पर बोले राहुल गांधी

"जब तक संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता, एकता की राह पर चलता रहूंगा", संविधान दिवस पर बोले राहुल गांधी

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 26, 2022 03:05 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 03:05 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब तक संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता, वह एकता की राह पर चलते रहेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में।- India TV Hindi
भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि जब तक संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता, वह एकता की राह पर चलते रहेंगे। वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संविधान जीने का एक जरिया है और इसकी भावना हमेशा समान रहती है। संविधान सभा ने 1949 में आज ही के दिन भारत का संविधान अपनाया था, इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जब तक हमारे संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता और हर नागरिक की निष्पक्षता एवं न्याय के जरिए रक्षा नहीं की जाती, मैं इस मार्ग पर चलता रहूंगा।’’ खरगे ने बाबासाहेब आंबेडकर के शब्दों को याद करते हुए कहा, ‘‘संविधान केवल वकीलों का कोई दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह जीने का एक साधन है और इसकी भावना सदैव समान रहती है।’’ 

कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘संविधान सभा के सभी महान नेताओं के बहुमूल्य योगदान को हम याद करते हैं। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ देश में 2015 से 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। इससे पहले इस दिन को ‘कानून दिवस’ के तौर पर मनाया जाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।