1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल बहू ने ससुर को ही मार डाला, पति के घर से जाते ही रची खौफनाक साजिश

बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल बहू ने ससुर को ही मार डाला, पति के घर से जाते ही रची खौफनाक साजिश

 Published : Mar 11, 2024 04:36 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 04:41 pm IST

पुलिस ने आरोपी बहू अनीता उसके प्रेमी आलोक गुप्ता और इस पूरे प्लान में शामिल रहे मेडिएटर राजकरण सिंह को आरोपी बनाया गया है। सीधी थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी- India TV Hindi
हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी Image Source : INDIA TV

शहडोलः कहते हैं ना कि किसी का प्यार जब परवान चढ़ता है तो फिर वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है मध्य प्रदेश के शहडोल में। यहां पर एक कलयुगी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक की बहू, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

अवैध संबंध की भनक लगते ही ससुर करने लगा विरोध

मिली जानकारी के अनुसार, बहू का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हॉट बाजार में दुकान लगाने वाला आलोक गुप्ता मृतक की बहू अनीता सिंह के घर अक्कर आता रहता था। अनीता सिंह के पड़ोस में रहने वाला दुकानदार राजकरण सिंह के माध्यम से आलोक गुप्ता का अनीता के घर आए आता रहता था। अनीता और आलोक गुप्ता में अवैध संबंध स्थापित हो गए। जब इस बात की भनक उसके ससुर को लगती है, तब वह अपनी बहू और उसके प्रेमी आलोक गुप्ता को उसके घर आने जाने पर एतराज जताने लगता है।

रात में सोते हुए किया हमला

ससुर प्रेमी से मिलने-लने का विरोध करने लगा तो दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। एक दिन जब महिला अनीता का पति घर में नहीं था देर रात में महिला और उसका प्रेमी आलोक गुप्ता ने मिलकर ससुर को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डालते हैं। घटना के बाद जब सुबह पुलिस को जानकारी मिली तो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की तह तक पहुंचती है।

हालांकि घर में घटना की रात्रि मौजूद बहू के ऊपर पुलिस की शक की सुई पहले से ही घूम रही थी। शक पढ़ने पर अनीता का मोबाइल जप्त कर जांच की गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी बहू अनीता उसके प्रेमी आलोक गुप्ता और इस पूरे प्लान में शामिल रहे मेडिएटर राजकरण सिंह को आरोपी बनाया गया है। सीधी थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट- विशाल खण्डेलवाल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।