1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर : 25 सेकंड में 1.15 करोड़ की लूट, सीसीटवी में कैद हुई वारदात, देखें वीडियो

नागपुर : 25 सेकंड में 1.15 करोड़ की लूट, सीसीटवी में कैद हुई वारदात, देखें वीडियो

 Reported By: Yogendra Tiwari
 Published : Aug 02, 2023 10:27 am IST,  Updated : Aug 02, 2023 10:30 am IST

नागपुर में लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हैं। यहां महज 25 सेकेंड में आरोपी 1.15 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देकर चलते बने।

नागपुर लूट- India TV Hindi
नागपुर लूट Image Source : इंडिया टीवी

नागपुर: नागपुर के इतवारी के नेहरू पुतला परिसर में हवाला व्यापारी के कर्मचारियों से हथियार की नोक पर एक करोड़ 1 करोड़ 15 लाख रुपए लूट लिए गए।  मंगलवार रात हुई इस वारदात से इतवारी के हवाला और दूसरे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिस जगह यह वारदात हुई वहां लोगों की आवाजाही भी हो रही थी। भीड़भाड़ के बावजूद मुश्किल से 25 सेकंड में ही इस की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू

 उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी समेत पूरा महकमा वारदात स्थल पर पहुंच गया। सीसीटीवी रिकॉर्ड की मदद से आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी गई है। शुरुआती पड़ताल में कोरीयर व्यापारी के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

रात 8.30 बजे वारदात को दिया अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू पुतला के पास बारदाना गली है। इस गली में हवाला व्यापारी वीरम पटेल का कार्यालय है। रात 8:30 बजे दफ्तर बंद करने से पहले पटेल के दो कर्मचारी एक टू-व्हीलर के जरिए बैग लेकर जा रहे थे। दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर ही दो युवक खड़े होकर पटेल के कर्मचारी का पहले से इंतजार कर रहे थे। 

एक्टिवा भी छीनकर फरार हुए आरोपी

रात 8:30 बजे जैसे ही पटेल के कर्मचारी करीब से गुजर रहे आरोपी युवकों ने उन्हें रोक लिया। पटेल के कर्मचारियों के अनुसार आरोपियों ने उन्हें माउजर दिखाकर धमकाया। आरोपी पटेल के कर्मचारियों से उसकी एक्टिवा छीन कर फरार हो गए। इस घटना से सहमे हुए कर्मचारी तुरंत पटेल के दफ्तर पहुंचे और घटना के बारे में बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।