1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में नहीं थम रही Coronavirus की रफ्तार, सामने आए 14317 नए मामले, 57 की मौत

महाराष्ट्र में नहीं थम रही Coronavirus की रफ्तार, सामने आए 14317 नए मामले, 57 की मौत

 Published : Mar 11, 2021 09:55 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 11:56 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी फिर से तेजी से फैलने लगी है। राज्य में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। गुरुवार को यहां कुल 14,317 नए केस मिले हैं। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

14,317 new coronavirus cases in Maharashtra, 57 deaths- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी फिर से तेजी से फैलने लगी है। Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी फिर से तेजी से फैलने लगी है। राज्य में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। गुरुवार को यहां कुल 14,317 नए केस मिले हैं। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,317 नए केस मिले हैं, जिसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 22,66,374 हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में 57 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई और 7,193 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 52,667 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि कोरोना संक्रमण को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 21,06,400 है। विभाग ने बताया कि फिलहाल राज्य में कोरोना वायरस के 1,06,070 एक्टिव केस हैं।

वहीं, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 22,854 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,85,561 हो गई। इस वर्ष एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक नए मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में 76 दिन बाद इतने अधिक नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 25 दिसम्बर को एक दिन में 23,067 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 126 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,189 हो गई। देश में अभी 1,89,226 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,09,38,146 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.92 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,42,58,293 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,78,416 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 126 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 54, पंजाब के 17 और केरल के 14 लोग थे। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,58,189 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,610, तमिलनाडु के 12,530, कर्नाटक के 12,379, दिल्ली के 10,931, पश्चिम बंगाल के 10,283, उत्तर प्रदेश के 8,740 और आंध्र प्रदेश के 7,177 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।