Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: नालासोपारा में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, 3 के खिलाफ मामला दर्ज; सभी आरोपी फरार

महाराष्ट्र: नालासोपारा में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, 3 के खिलाफ मामला दर्ज; सभी आरोपी फरार

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Sep 25, 2024 12:50 pm IST, Updated : Sep 25, 2024 01:07 pm IST

पालघर के नालासोपारा इलाके में पुलिस ने 22 वर्षीय युवती से रेप करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी फरार हैं।

नालासोपारा में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज- India TV Hindi
Image Source : FILE नालासोपारा में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

पालघर के नालासोपारा इलाके में 22 वर्षीय युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों - संजू श्रीवास्तव, नवीन सिंह और हेमा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अचोले पुलिस के अनुसार, युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि पैसे देने के बहाने उसे बुलाकर उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाया गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया, इस दौरान कैमरे पर उसका वीडियो भी बना लिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। 

हाल में नवीं मुंबई से आया था रेप का मामला सामने 

वहीं, कुछ दिन पहले नवी मुंबई से 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। कलंबोली पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय कांबले ने बताया था कि 30 वर्षीय व्यक्ति पीड़िता को 19 सितंबर को करंजाडे इलाके में एक दूसरे आरोपी (29)के घर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की की मां ने की थी शिकायत

पुलिस के अनुसार लड़की की मां की शिकायत पर उसी दिन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 3(5) (साझा मंशा को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया आपराधिक कृत्य) तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। 

यौन उत्पीड़न के आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित

इससे पहले मुंबई सेंट्रल स्थित सरकारी नायर अस्पताल के एक सहायक प्रोफेसर को एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में निलंबित करने की खबर सामने आई थी। एक अधिकारी ने बताया था कि शनिवार को आरोपी सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया था। (With PTI Input)

ये भी पढ़ें- 

एक ऐसा राज्य जहां केवल एक रेलवे स्टेशन है, जानें उसका नाम 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement