1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति ढहने से मचा हड़कंप, पीएम मोदी ने किया था अनावरण

महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति ढहने से मचा हड़कंप, पीएम मोदी ने किया था अनावरण

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 26, 2024 04:59 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 05:00 pm IST

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति ढहने से हड़कंप मच गया है। इस मूर्ति का अनावरण पीएम मोदी द्वारा किया गया था।

Shivaji Maharaj- India TV Hindi
पीएम मोदी ने शिवाजी की जिस मूर्ति का किया था अनावरण, वह ढही Image Source : X@NARENDRAMODI

सिंधुदुर्ग: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति ढह गई है। यह घटना मालवन के राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे घटी। इतनी ऊंची प्रतिमा के ढहने से हड़कंप मच गया। इस मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण की गई मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा सोमवार को ढह गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मालवन के राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढह गई।

अधिकारी ने कहा, विशेषज्ञ इमारत ढहने के सही कारण का पता लगाएंगे, लेकिन जिले में पिछले दो से तीन दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं देखी गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान की जांच की जा रही है।

पीएम मोदी ने किया था अनावरण

पीएम मोदी ने पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर इस प्रतिमा का अनावरण किया था। उन्होंने किले के जश्न में भी हिस्सा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।