1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में मार्च से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 82 पुलिसकर्मियों की मौत

महाराष्ट्र में मार्च से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 82 पुलिसकर्मियों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 04:45 pm IST

इस वर्ष मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद से अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कुल 82 कर्मी कोविड-19 महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं।

82 cops have died of Covid-19 since March in Maharashtra - India TV Hindi
82 cops have died of Covid-19 since March in Maharashtra  Image Source : PTI FILE PHOTO

मुंबई। इस वर्ष मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद से अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कुल 82 कर्मी कोविड-19 महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,400 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जिनमें से 5,100 पुलिसकर्मी उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं वहीं 150 अधिकारियों सहित 1,213 पुलिसकर्मियों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

राज्य में मुंबई पुलिस के सर्वाधिक तीन अधिकारियों सहित 48 पुलिसकर्मियों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिसकर्मियों पर हमले की 313 घटनाएं और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की 54 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों के संबंध में 879 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने धारा 188 के तहत 1,77,491 मामले दर्ज करके 30,452 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 91,805 वाहनों को जब्त किया गया है। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न अपराधों में 13.40 कोराड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।