1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'सीट बेल्ट नहीं तो आपका परिवार नहीं', एक्टर सोनू सूद ने वाइफ के एक्सीडेंट के बाद जनता से की ये अपील

'सीट बेल्ट नहीं तो आपका परिवार नहीं', एक्टर सोनू सूद ने वाइफ के एक्सीडेंट के बाद जनता से की ये अपील

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 08, 2025 12:39 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 01:22 pm IST

सोनू सूद ने वीडियो में कहा कि100 लोगों में से पिछली सीट पर बैठे 99% लोग कभी सीट बेल्ट नहीं पहनते, यह सोचकर कि यह आगे बैठे व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ- कभी भी बिना सीट बेल्ट के कार में न बैठें।

अभिनेता सोनू सूद पत्नी सोनाली के साथ- India TV Hindi
अभिनेता सोनू सूद पत्नी सोनाली के साथ Image Source : (PHOTO/INSTAGRAM/@SONU_SOOD)

नागपुरः बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपनी पत्नी सोनाली की हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना के बाद वीडियो जारी कर जनता से कार में सीट बेल्ट लगाने की अपील की है। सोनू सूद ने कहा कि  कार में पीछे की सीट पर बैठे लोग भी सीट बेल्ट का अवश्य इस्तमाल करें। सोनू सूद ने कहा कि नागपुर में मेरी पत्नी सोनाली, उसकी बहन और भांजा सड़क हादसे का शिकार हुए थे। हादसे से एक मिनट पहले पत्नी ने पीछे की सीट पर बैठी बहन को कहा कि सीट बेल्ट लगाओ। कुछ ही देर बाद हादसा हो गया। सीट बेल्ट लगाने की वजह से उनकी जान बच गई। सोनू सूद ने लोगों से कहा कि सीट बेल्ट बिना पहने वाहन ना चलाए.. सीट बेल्ट नहीं तो आपका परिवार नहीं। 

कार में बैठने वाले भी सीट बेल्ट लगाएंः सोनू सूद

एक्टर ने कहा कि पूरी दुनिया ने कार की हालत देखी है। आप जानते हैं कि अगर किसी ने उन्हें बचाया, तो वह सीट बेल्ट थी। सूद ने पिछली सीट पर बैठते समय सीट बेल्ट न पहनने की आम प्रथा की ओर इशारा किया। उन्होंने दुर्घटना के दिन को याद करते हुए कहा कि कार दुर्घटना तब हुई जब उनकी पत्नी सोनाली ने उनकी भाभी सुमिता से सीट बेल्ट पहनने के लिए कहा, जिससे आखिरकार उनकी जान बच गई। उन्होंने आगे कहा, "पिछली सीट पर बैठने वाले 100 में से 99 लोग कभी सीट बेल्ट नहीं पहनते। उन्हें लगता है कि सीट बेल्ट पहनना सिर्फ़ आगे बैठे व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ कि बिना सीट बेल्ट के कार में न बैठें।"

सोनू सूद ने कहा कि मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ- कभी भी बिना सीट बेल्ट के कार में न बैठें। ज़्यादातर ड्राइवर सिर्फ़ पुलिस को दिखाने के लिए सीट बेल्ट पहनते हैं, लेकिन मेरा विश्वास करें, सीट बेल्ट आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।'

सोनू सूद की पत्नी का हुआ था एक्सीडेंट

बता दें कि नागपुर में कुछ ही दिन पहले अभिनेता सोनू सूद की पत्नी और उनके रिश्तेदार सड़क हादसे में घायल हुए थे। हादसे में कार में सवार सभी को मामूली चोट आई थी लेकिन कार पूरी तरह क्षतीग्रस्त हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।