1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अडानी के साथ फोटो वायरल होने पर बोले अजित पवार- कोई अंडरवर्ल्ड डॉन तो नहीं

अडानी के साथ फोटो वायरल होने पर बोले अजित पवार- कोई अंडरवर्ल्ड डॉन तो नहीं

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Swayam Prakash
 Published : Apr 09, 2023 01:02 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 01:02 pm IST

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने शरद पवार और गौतम अडानी की एक पुरानी तस्वीर साझा कर हमला बोला था। इस पर जब अजित पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने अडानी का समर्थन करते हुए कहा कि किसी अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ तस्वीर तो नहीं ली ना।

NCP नेता अजित पवार- India TV Hindi
NCP नेता अजित पवार Image Source : FILE PHOTO

अडानी मामले पर विपक्षी खेमे में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। जबसे शरद पवार ने अडानी मामले पर विपक्ष के मुख्य धड़े से हटकर अपनी राय दी है, तबसे वार-पलटवार का दौर जारी है। हाल ही में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने शरद पवार और गौतम अडानी की एक पुरानी तस्वीर साझा कर हमला बोला था। इस पर जब अजित पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने अडानी का समर्थन करते हुए कहा कि किसी अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ तस्वीर तो नहीं ली ना। अजित पवार ने कहा कि अडानी को तुरंत आरोपी कहना सही नहीं है। अडानी के सवाल पर अजित पवार भड़क गए और कहा कि किसी उद्योगपति को आरोपियों के पिंजरे में डालना सही नहीं है।

"कोर्ट तय करेगा कि वह आरोपी हैं या नहीं"

शरद पवार की अडानी के साथ फोटो वायरल होने के सवाल पर अजित पवार ने कहा कि वे अडानी के साथ हैं न कि किसी अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ हैं और किसी उद्योगपति को आरोपियों के पिंजरे में डालना सही नहीं है। पवार ने कहा कि अडानी देश के बड़े उद्योगपति हैं, मैं उनको जानता हुं। जैसे देश में टाटा, बिरला, अंबानी ने रोजगार दिया है, अडानी ने भी दिया है। अजित पवार ने आगे कहा कि ये सब सुप्रीम कोर्ट का आदेश तय करेगा। अडानी को पहले ही आरोपी तय कर देना सहीं नहीं है।

अलका ने पवार और अडानी की फोटो किया था शेयर
शरद पवार के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने एक ट्वीट किया। अलका लांबा ने अपने ट्वीट में शरद पवार और उद्योगपति गौतम अडानी की एक तस्वीर शेयर करके लिखा, "डरे हुए - लालची लोग ही आज अपने निजी हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं। देश के लोगों की लड़ाई के अकेला राहुल गांधी लड़ रहा है। पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदारों से भी।"

ये भी पढ़ें-

अडानी संग शरद पवार की फोटो शेयर कर अलका ने बताया था "डरे और लालची", अब क्यों देनी पड़ी सफाई

मोदी की तारीफ करते दिखे अजित पवार, पीएम की डिग्री पर कही ये बात, EVM पर जताया भरोसा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।