1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अजित पवार के दो बेटे, दोनों की राहें जुदा, जानिए क्या करते हैं पर्थ और जय पवार

अजित पवार के दो बेटे, दोनों की राहें जुदा, जानिए क्या करते हैं पर्थ और जय पवार

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 28, 2026 08:02 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 08:02 pm IST

पार्थ पवार ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से वह भी राजनीति से दूर ही रहे हैं।

Parth and Jay pawar- India TV Hindi
पार्थ पवार (बाएं), जय पवार (दाएं) Image Source : X/PARTHPAWAR,INSTA/JAYAPAWAR

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत हो गई। वह जिला परिषद चुनाव के लिए जनसभा करने बारामती जा रहे थे। यहीं लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन हादसे का शिकार हो गया और उनकी मौत हो गई। अजित के साथ चार अन्य लोगों की मौत हुई है, जिनमें पायलट और क्रू मेंबर के अलावा अजित के बॉडीगार्ड भी शामिल हैं। अजित पवार ने खुद चाचा शरद पवार से राजनीति सीखी थी, लेकिन उनके दोनों बेटे राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।

अजित पवार के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम पार्थ पवार है और छोटे बेटे का नाम जय पवार है। पार्थ ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन करारी हार के बाद उन्होंने भी राजनीति से दूरी बना ली। वहीं, जय पवार हमेशा ही राजनीति से दूर रहे हैं।

एनसीपी से जुड़े हैं पार्थ पवार

अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार एनसीपी से जुड़े हुए हैं। उन्हें कई बार पार्टी के कार्यक्रमों में देखा गया है। उन्होंने मुंबई में कॉमर्स की पढ़ाई के बाद यूनाइटेड किंगडम से उच्च शिक्षा प्राप्त की। चुनाव प्रचार और बड़े कार्यक्रमों के दौरान भी वह परिवार के सदस्यों के साथ देखे गए हैं। हालांकि, पार्टी में वह किसी बड़े पद पर नहीं हैं। उन्हें किसी भी अहम पर चुना नहीं गया है। 2019 लोकसभा चुनाव एकमात्र बड़ा मौका था, जब उन्होंने राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होने की कोशिश की, लेकिन मावल विधानसभा सीट पर बड़े अंतर से हार मिलने के बाद से वह सक्रिय राजनीति से दूर ही रहे हैं। 

जय पवार बिजनेस में लगे

अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार बिजनेस में ज्यादा ध्यान देते हैं। वह राजनीति से कोसों दूर हैं। बिजनेस के सिलसिले में वह मुंबई और बारामती के बीच आना-जाना करते रहते हैं। दिसंबर 2025 में जय पवार की शादी रुतुजा पाटिल से हुई, जो एक डिजाइन ग्रेजुएट हैं और PR/कंसल्टेंसी फील्ड से जुड़ी रहीं। यह शादी काफी चर्चित रही थी, क्योंकि शरद पवार इसमें शामिल नहीं हुए थे।

यह भी पढ़ें-

Ajit Pawar Family: भरा पूरा है अजित पवार का परिवार, फैमिली के 3 सदस्य थे सबसे करीब, जानें क्या करती हैं पत्नी और बच्चे

अजित पवार की मौत पर शरद पवार का पहला बयान, 'यह एक हादसा है साजिश नहीं, इस पर राजनीति ना हो'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।