1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उल्हासनगर में हरीश गजवानी को चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं; हाथ में चॉपर लिए आरोपी CCTV में कैद

उल्हासनगर में हरीश गजवानी को चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं; हाथ में चॉपर लिए आरोपी CCTV में कैद

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 15, 2026 08:51 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 08:55 am IST

उल्हासनगर शहर में रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात को एक सनसनीखेज वारदात में हरीश गजवानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने हरीश गजवानी पर पहले चॉपर से हमला किया और फिर उनके सिर में दो गोलियां दाग दीं।

मृतक की फाइल फोटो,...- India TV Hindi
मृतक की फाइल फोटो, दूसरी तस्वीर में आरोपी। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से जहां एक शख्स की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने हरीश गजवानी नाम के शख्स पर पहले चाकू से हमला किया और फिर दो राउंड फायरिंग की। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए लेकिन वारदात के दो घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में हरीश गजवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात में तीन हमलावर शामिल थे, तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

यह वारदात बुधवार रात करीब 8:30 बजे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के पास कैंप-4 इलाके में हुई। चूंकि यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है, इसलिए घटना के बाद पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप और दहशत फैल गई। शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने हरीश गजवानी पर पहले धारदार हथियार (चॉपर) से हमला किया और फिर उनके सिर में 2 गोलियां दाग दीं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही उल्हासनगर के डीसीपी सचिन गोरे सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हरीश को तुरंत नजदीकी सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस वारदात के बाद का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर हाथ में चॉपर लिए एक दुकान के बाहर से जाते हुए दिख रहा है। उसके पीछे अन्य आरोपी भी है।

आरोपी फरार होने से पहले कैमरे में कैद।
Image Source : REPORTER INPUTआरोपी फरार होने से पहले कैमरे में कैद।

2021 के पुराने विवाद की वजह से हत्या की आशंका

डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि 2021 की आपसी रंजिश की वजह से ये हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की क्राइम ब्रांच और गुप्तचर विभाग की तत्परता से आरोपियों को मिलिंद नगर इलाके से हिरासत में लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक खुद भी एक पूर्व हत्याकांड के मामले में आरोपी था और फिलहाल जमानत पर बाहर था।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश नायडू, विजय पुरन सिंह और नूर आलम खान के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी सचिन गोरे के मुताबिक, वर्ष 2021 से चली आ रही आपसी रंजिश इस हत्या की मुख्य वजह बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या में इन तीनों आरोपियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य संभावित संलिप्तता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं, एक अन्य मामले में हाल ही में महाराष्ट्र के हिंगोली में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मैनेजर की सरेआम 7 बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

(रिपोर्ट- सुनील शर्मा)

यह भी पढ़ें-

शिवसेना उद्धव गुट के नेता की ठाणे में गोली मारकर हत्या, दो हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

संपत्ति विवाद का खौफनाक अंत, 83 साल के दादा ने की अपने वकील पोते की हत्या, जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।