1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कोरोना संकट बढ़ा: महाराष्ट्र के अकोला में Lockdown, पुणे में Night Curfew बढ़ाया गया

कोरोना संकट बढ़ा: महाराष्ट्र के अकोला में Lockdown, पुणे में Night Curfew बढ़ाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2021 01:54 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 03:40 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस एक बार फिर नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है और राज्य सरकार को मजबूर होकर फिर से लॉकडाउन लगाने पड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र के एक और शहर में लॉकडाउन- India TV Hindi
महाराष्ट्र के एक और शहर में लॉकडाउन Image Source : FILE PHOTO

Maharashtra lockdown Night Curfew News: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस एक बार फिर नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है और राज्य सरकार को मजबूर होकर फिर से लॉकडाउन लगाने पड़ रहे हैं। नागपुर के बाद अब महाराष्ट्र के एक और शहर अकोला में भी लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। अकोला में 15 मार्च तक लॉकडाउन लागू रहेगा। 

पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया

अकोला के अलावा महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं, पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। साथ ही होटलों और बार को आदेश दे दिया गया है कि वे रात दस बजे के बाद नहीं खोले रखेंगे।

उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी संकेत दिए हैं कि अगर कोरोना की रफ्तार ऐसी ही बेकाबू रही तो फिर अन्य जगहों पर भी लॉकडाउन लगाए जा सकते हैं। हालांकि, नागपुर के बाद, पुणे, मुंबई और ठाणे जैसे इलाके रडार पर होंगे। आज (शुक्रवार) को अजित पवार (Deputy CM  Ajit Pawar) ने अधिकारियों के साथ बैठक की। पुणे में कड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे। होटल और मॉल केवल 10 बजे तक खुले रहेंगे। स्कूल कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। शादियों में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाऊन की घोषणा की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।