1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासत तेज, राउत ने बताया ईमानदार और सक्षम अधिकारी

सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासत तेज, राउत ने बताया ईमानदार और सक्षम अधिकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2021 12:21 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 12:23 pm IST

संजय राउत ने कहा, "हम एनआईए का सम्मान करते हैं लेकिन हमारी पुलिस ने इस मामले की जांच कर सकती थी। मुंबई पुलिस और एटीएस का सम्मान किया जाता है, लेकिन केंद्रीय एजेंसियां बार-बार मुंबई में प्रवेश करती हैं और मुंबई पुलिस का मनोबल गिराती हैं।"

Ambani Antilia case Sanjay Raut says Sachin Waze is a very honest & capable officer सचिन वाजे की गिर- India TV Hindi
सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासत तेज, राउत ने बताया ईमानदार और सक्षम अधिकारी Image Source : ANI

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी आवास के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही NIA द्वारा ने मुंबई पुलिस के अफसर सचिन वाजे को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासत का दौर एकबार फिर से तेज हो गया है।

पढ़ें- पुलिस ने ग्राम प्रधान से आदमी के पैरों पर रगड़वाई नाक

शिवसेना के एमपी और प्रवक्ता संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि सचिन वाजे एक बहुत ही ईमानदार और सक्षम अधिकारी हैं। उन्हें जिलेटिन की छड़ें पाए जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक संदिग्ध मौत भी हुई। मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस की है। किसी केंद्रीय टीम की जरूरत नहीं थी।"

पढ़ें- पंचायत ने सुनाया अजीबोगरीब फैसला, प्रेमी युगल से एक दूसरे को चप्पल मारने को कहा

उन्होंने आगे कहा, "हम एनआईए का सम्मान करते हैं लेकिन हमारी पुलिस ने इस मामले की जांच कर सकती थी। मुंबई पुलिस और एटीएस का सम्मान किया जाता है, लेकिन केंद्रीय एजेंसियां बार-बार मुंबई में प्रवेश करती हैं और मुंबई पुलिस का मनोबल गिराती हैं। यह राज्य में अस्थिरता पैदा करता है और मुंबई पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाता है।"

पढ़ें- Coronavirus: सावधान कर रहे हैं आकंड़े! भारत में संक्रमण के 25,320 नए मामले सामने आए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।