1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Amravati Umesh Kolhe Murder Case: अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड का मास्टरमाइंड इरफान खान गिरफ्तार

Amravati Umesh Kolhe Murder Case: अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड का मास्टरमाइंड इरफान खान गिरफ्तार

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Jul 02, 2022 09:50 pm IST,  Updated : Jul 02, 2022 10:14 pm IST

Amravati Umesh Kolhe Murder Case: नागपुर से पकड़ में आया 35 वर्षीय इरफान अमरावती में ही एक NGO चलाता है और खुद को सोशल वर्कर बताता है।

Amravati Umesh Kolhe Murder Case, Amravati Murder, Umesh Kolhe- India TV Hindi
Irfan Khan and Umesh Kolhe. Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हत्याकांड के आरोपी इरफान को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।
  • इरफान पर ही उमेश कोल्हे की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
  • इरफान एक NGO चलाता है और उसकी एक एम्बुलेंस सर्विस भी है।

Amravati Umesh Kolhe Murder Case: महाराष्ट्र के अमरावती में कथित तौर पर नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या का मास्टरमाइंड इरफान खान गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने इरफान को नागपुर से गिरफ्तार किया है और वह उमेश कोल्हे हत्याकांड में गिरफ्तार होने वाला 7वां आरोपी है। इरफान खान एक NGO चलाता है और आरोप है कि उसी ने शमीम और उसके दोस्तों को हत्या के मोटिवेट किया था। बताया जा रहा है कि इरफान ने हत्यारों को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था। शमीम अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

बड़ी खबर: अमरावती के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, डॉक्टर युसूफ खान ने वायरल की थी उमेश कोल्हे की पोस्ट

Exclusive: ‘सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी…’, नूपुर शर्मा केस पर जस्टिस एसएन ढींगरा ने दिया बड़ा बयान

नागपुर में पकड़ा गया मास्टरमाइंट इरफान

नागपुर से पकड़ में आया 35 वर्षीय इरफान अमरावती में ही एक NGO चलाता है और खुद को सोशल वर्कर बताता है। इरफान की ऐम्बुलेस सर्विस भी है। उमेश कोल्हे की हत्या के बाद वह फरार हो गया था। वहीं, इस हत्याकांड में युसूफ खान नाम के एक वेटरनरी डॉक्टर का भी रोल सामने आया है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उमेश कोल्हे मर्डर केस में IPC की धारा 120B और 109 को जोड़ा है। अन्य आरोपियों के नाम मुदस्सिर अहमद उर्फ सोनू रजा (22), शाहरुख पठान उर्फ नानु शेख (24), शोएब खान (22), आतिब रशीद (22) और युसूफ खान (44) हैं। 

केंद्र ने उमेश कोल्हे केस की जांच NIA को सौंपी
बता दें कि केंद्र सरकार ने शनिवार को उमेश कोल्हे हत्याकांड की जांच NIA को सौंप दी है। केंद्र ने यह फैसला इन खबरों के सामने आने के बाद कि केमिस्ट की हत्या नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट का नतीजा हो सकती है। NIA हत्या की साजिश और इस घटना के तार अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े होने की भी गहन जांच करेगी। कोल्हे की हत्या 21 जून की रात 10 बजे से 10.30 बजे के बीच कर दी गयी, जब वह अपनी दुकान बंद कर दोपहिया गाड़ी से घर लौट रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।