1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे, नई आबकारी नीति का करेंगे विरोध

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे, नई आबकारी नीति का करेंगे विरोध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2022 02:38 pm IST,  Updated : Feb 09, 2022 02:42 pm IST

अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पहला पत्र लिखकर तीन फरवरी को आबकारी नीति का विरोध किया था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला।

Social Activist Anna Hazare- India TV Hindi
Social Activist Anna Hazare Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे
  • नई आबकारी नीति लागू होने के बाद अन्ना हजारे ने फैसला किया
  • अन्ना हजारे इससे पहले कई बार सरकार को इस बारे में पत्र लिख चुके हैं

महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक ‘स्मरण पत्र’ लिखा था। इसमें हजारे ने कहा है कि वह सुपरमार्केट और सड़क किनारे की दुकानों में शराब बेचने संबंधी राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे। सरकार की तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद अन्ना हजार 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 

हजारे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पहला पत्र लिखकर तीन फरवरी को आबकारी नीति का विरोध किया था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मुख्यमंत्री को याद दिलाने के लिए उन्हें स्मरण पत्र भेजना पड़ा। महाराष्ट्र सरकार ने हाल में सुपरमार्केट और किराने की दुकानों में भी शराब बेचने की अनुमति देने का फैसला किया था। 

हजारे ने कहा, ‘इस फैसले के खिलाफ मैंने अनिश्चितकालीन अनशन करने का फैसला किया है। मैंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री (अजित पवार) को पत्र भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।